
करगिल के बर्फीले वादियों में Parineeti Chopra, देखकर खुश हो जाएगा दिल
AajTak
व्हाइट क्रॉप टॉप के ऊपर पर्पल जैकेट पहने परिणीति ने एक नाइट वीडियो शेयर किया है. इसमें वे बर्फ पर स्लो मोशन में चलती नजर आईं. उन्होंने इस वीडियो को शेयर कर लिखा 'एक रियलिस्टक मूवी बना रहे हैं यहां, इसलिए थोड़ा स्लो-मो, रॉम-कॉम जैसा स्टफ ऑफस्क्रीन भी बना लिया.'
परिणीति चोपड़ा ने अपने प्रोफेशनल शेड्यूल में खुद के लिए भी एंजॉय करने का समय ढूंढ निकाला है. वे इन दिनों बर्फ से ढ़के करगिल की पहाड़ियों में अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रही हैं. करगिल से उन्होंने बेहतरीन वीडियोज शेयर कर अपने हैप्पी मोमेंट्स की झलक दिखाई है.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












