कभी घर चलाने को किया कॉल सेंटर में काम, ऐसे हुई सलमान की फिल्म से जरीन की एंट्री
AajTak
बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान खूबसूरत अभिनेत्रियों में से हैं. उन्होंने फिल्मों में शानदार किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों में काफी जगह बनाई है. आज जरीन खान का बर्थडे है और आज वह 33 साल की हो गई हैं. आज हम आपको उनकी लाइफ के एक ऐसे ही किस्से के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे शायद ही आप जानते होंगे.
बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान खूबसूरत अभिनेत्रियों में से हैं. उन्होंने फिल्मों में शानदार किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों में काफी जगह बनाई है. आज जरीन खान का बर्थडे है और आज वह 33 साल की हो गई हैं. आज हम आपको उनकी लाइफ के एक ऐसे ही किस्से के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे शायद ही आप जानते होंगे. मालूम हो हेट स्टोरी 3 जैसी फिल्मों में काम करने से पहले एक्ट्रेस ने सलमान खान स्टारर फिल्म वीर से डेब्यू किया था, जिसके बाद उनकी एक्टिंग को काफी सरहाना मिली थी. कॉल सेंटर में करती थीं काम ऐसा कहा जाता है कि बचपन में ही जरीन खान के माता-पिता उनसे अलग हो गए थे, जिसका कारण था कि उनके पिता दो बेटियों की जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार नहीं थे. आपको बता दें जरीन एक्टिंग लाइन में बिलकुल भी नहीं जाना चाहती थीं उनका डॉक्टर बनने का सपना था. लेकिन परिवार की स्थिति को देखते हुए उन्होंने पॉकेट मनी के लिए कॉल सेंटर ज्वाइन कर लिया था.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












