
'कबीर सिंह मुझे कभी नहीं छोड़ने वाला है' फिल्म के थप्पड़ वाले सीन पर बोलीं कियारा आडवाणी
AajTak
शेरशाह में डिंपल के किरदार पर कियारा ने कहा- डिंपल के साथ जब मेरी पहली मुलाकात हुई तो उन्हें देखकर लगा कि विक्रम बत्रा को उनके टक्कर की कुड़ी मिली. इस फिल्म को जिसने भी देखा होगा, खुद को उससे जुड़ा हुआ महसूस किया हो.
बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. सात साल पहले फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाली कियारा ने कम समय में दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है. तीन महीने पहले अगस्त में रिलीज फिल्म शेरशाह के बाद से कियारा आडवाणी के काफी चर्चे हुए हैं. आजतक एजेंडा में कियारा ने अपने बॉलीवुड करियर के दमदार किरदारों पर बात करते हुए शेरशाह के 'डिंपल चीमा' भूमिका पर अपना अनुभव साझा किया.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












