
'कबाली' फेम डायरेक्टर Pa Ranjith का बॉलीवुड डेब्यू, 'Birsa Munda' पर बना रहे फिल्म
AajTak
डायरेक्टर पा रंजीत को तमिल फिल्में सरपट्टा, परमबरई, मद्रास, रजनीकांत स्टारर कबाली और काला के लिए जाना जाता है. डायरेक्टर इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. उन्होंने कहा- 'मैं अपनी पहली हिंदी फिल्म के लिए इससे बेहतर और कोई प्रोजेक्ट नहीं ढूंढ सकता था.'
महात्मा गांधी, भगत सिंह जैसे भारत के स्वतंत्रता सेनानियों पर अब तक कई फिल्में बन चुकी हैं. बिरसा मुंडा का नाम भी ऐसे स्वतंत्रता सेनानियों में आता है जिनका नाम झारखंड का ही नहीं बल्कि पूरे आदिवासी समुदाय का गौरव है. जल्द ही बिरसा मुंडा की कहानी भी बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है. कबाली और काला जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके डायरेक्टर-फिल्ममेकर पा रंजीत, बिरसा मुंडा बायोपिक से बॉलीवुड में अपने डायरेक्टोरियल डेब्यू को तैयार हैं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












