
कबाड़ खरीदने वाले के पास पहुंची नौकरी करने, गिफ्ट में मिला 80 करोड़ का बंगला, जानें रवि और काजल की लव स्टोरी
AajTak
Noida News: नोएडा के स्क्रैप माफिया गैंगस्टर रवि काना और उसकी गर्लफ्रेंड काफी समय से फरार थे. पुलिस ने इनके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था. दोनों के बारे में पुलिस को खबर मिली थी कि वे थाईलैंड भाग गए हैं, इसी के बाद से नोएडा पुलिस विदेश में अपने समकक्षों के संपर्क में थी. दोनों को थाईलैंड से गिरफ्तार कर लिया गया है. अब उन्हें नोएडा लाने की तैयारी की जा रही है.
नोएडा का स्क्रैप माफिया गैंगस्टर रवि काना और उसकी गर्लफ्रेंड काजल झा को थाईलैंड में पकड़ लिया गया है. रवि काना और काजल झा के खिलाफ पुलिस ने लुकआउट नोटिस और रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था. पुलिस को खबर मिली थी कि दोनों थाईलैंड भाग गए हैं, जिसके बाद पुलिस ने थाईलैंड की पुलिस से संपर्क किया.
रवि काना ग्रेटर नोएडा का सबसे बड़ा स्क्रैप माफिया और स्टील तस्कर है. उसके काले कारोबार में उसकी गर्लफ्रेंड काजल झा भी शामिल है. रवि काना और काजल झा को भारत लाने के लिए नोएडा पुलिस कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने में जुटी है.
रवि और काजल दोनों काफी समय से फरार थे. नोएडा पुलिस ने दोनों के खिलाफ लुकआउट और रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था. पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों थाईलैंड भाग गए हैं, तभी से नोएडा पुलिस लगातार अपने थाई समकक्षों के संपर्क में थी.
यह भी पढ़ें: माफिया काजल झा की दिल्ली में 80 करोड़ की कोठी जब्त, गैंगस्टर रवि काना का संभालती है काला कारोबार
गैंगस्टर रवि काना के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट और गैंगरेप का केस दर्ज है. एक महिला ने उसके खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया था, इसके बाद से पुलिस 1 जनवरी 2024 से रवि की तलाश कर रही थी. पुलिस ने रवि काना के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की, लेकिन वह नहीं मिला. बाद में पुलिस ने काजल झा के खिलाफ केस दर्ज किया. रवि काना की पत्नी सहित 14 अन्य लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था.
रवि काना के खिलाफ 11वां केस 30 दिसंबर 2023 को नोएडा के सेक्टर 39 पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था. इस केस में एक महिला ने आरोप लगाया था कि रवि काना उन पांच लोगों में शामिल था, जिन्होंने पहले उसके साथ रेप किया, फिर वीडियो बना लिया था. इसके बाद धमकी दी जा रही थी.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







