
कबाड़ खरीदने-बेचने का काम, गर्लफ्रेंड के नाम 80 करोड़ का बंगला... फिल्मी है थाईलैंड में पकड़े गए इस गैंगस्टर की कहानी
AajTak
कभी कबाड़ खरीदने-बेचने का काम करने वाला पश्चिमी उत्तर प्रदेश का भगोड़ा गैंगस्टर रवि काना थाईलैंड में पकड़ा गया है. उसके साथ उसकी गर्लफ्रेंड भी थी. पुलिस अब दोनों को नोएडा लाने की तैयारी कर रही है. गैंगस्टर ने गर्लफ्रेंड काजल झा के नाम पर दिल्ली में 80 करोड़ का बंगला बनवाया था, जिसे पुलिस ने बीते जनवरी में सीज कर दिया था.
नोएडा पुलिस द्वारा कई मामलों में वांछित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के भगोड़े गैंगस्टर रवि नागर उर्फ रवि काना (Ravi Kana) को थाईलैंड (Thailand) में गिरफ्तार कर लिया गया है. रवि काना (scrap mafia ravi kana) पर नोएडा पुलिस (Noida Police) ने बीते जनवरी में बड़ी कार्रवाई की थी. रवि के कारोबार में उसका साथ देने वाली काजल झा (Kajal jha) की दिल्ली स्थित संपत्ति सीज कर दी गई थी.
बता दें कि दिल्ली में स्थित न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी की कोठी की कीमत 80 करोड़ के करीब थी. काजल झा माफिया रवि काना की स्क्रैप कंपनी की डायरेक्टर भी रही है. रवि के साथ उसकी गर्लफ्रेंड काजल झा (Girlfriend Kajal jha) को भी थाईलैंड के अधिकारियों ने पकड़ लिया है. कभी कबाड़ खरीदने और बेचने का काम करने वाले गैंगस्टर रवि काना की कहानी फिल्मी है.
यह भी पढ़ें: माफिया काजल झा की दिल्ली में 80 करोड़ की कोठी जब्त, गैंगस्टर रवि काना का संभालती है काला कारोबार
एजेंसी के अनुसार, रवि नागर उर्फ रवि काना स्क्रैप व्यापारी रहा है. उसके खिलाफ इस साल 2 जनवरी को ग्रेटर नोएडा के बीटा 2 पुलिस स्टेशन में गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था. अधिकारियों के अनुसार, 42 वर्षीय गैंगस्टर रवि काना के खिलाफ 28 दिसंबर 2023 को नोएडा सेक्टर 39 पुलिस स्टेशन में गैंगरेप का केस भी दर्ज हुआ था.
जनवरी में जारी किया गया था लुकआउट सर्कुलर और रेड कॉर्नर नोटिस
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि गौतम बुद्ध नगर पुलिस इंटरपोल और विदेश में स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है. उसके देश से भागने के संदेह में इस साल जनवरी में उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर और रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया था. कहा कि रवि काना और काजल झा को थाईलैंड में पकड़ लिया गया है. अधिकारी ने कहा कि आरोपियों को उनके खिलाफ यहां चल रहे मामलों की सुनवाई के लिए कानूनी कार्रवाई के बाद ग्रेटर नोएडा वापस लाया जाएगा.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







