
कपिल के शो में 'घर का पायजामा' पहनकर आए Akshay Kumar, Katrina Kaif ने कर दिया ट्रोल
AajTak
द कपिल शर्मा शो का नया प्रोमो सामने आया है. इस प्रोमो में अक्षय कुमार शो पर धमाकेदार एंट्री करते नजर आ रहे हैं. अक्षय शो पर हूडी और पायजामा पहने पहुंचे हैं. ऐसे में कटरीना कैफ ने उन्हें यह कहकर ट्रोल किया कि आप तो घर का पायजामा पहनकर आए हैं.
कटरीना कैफ और अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म सूर्यवंशी का प्रमोशन करने में बिजी हैं. दोनों साथ में कई रियलिटी शो और अन्य शोज पर जा रहे हैं. अब कटरीना और अक्षय, द कपिल शर्मा शो में नजर आने वाले हैं. इस शो पर कटरीना व्हाइट और ब्लू कलर के लहंगे में गजब ढाती नजर आएंगी. दूसरी तरफ अक्षय कुमार के आउटफिट को ट्रोल भी करेंगी.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












