
कपल फोटोशूट में पीछे 2 सेकेंड के लिए दिखा ऐसा शख्स, जिससे वायरल हो गया वीडियो!
AajTak
बार्सिलोना में एक कपल की रोमांटिक डेट नाइट उस वक्त वायरल सेंसेशन बन गई, जब फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी अचानक उनके वीडियो में नजर आ गए. कपल फूलों के साथ डेट का वीडियो शूट कर रहा था, तभी पीछे से मेसी और उनका ग्रुप गुजरता दिखा.
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक कपल के फोटोशूट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.शुरुआत में यह बस एक रोमांटिक डेट नाइट का वीडियो था-फूलों का गुलदस्ता, हंसी, और प्यार भरा माहौल, लेकिन कुछ सेकंड बाद जो हुआ, उसने इस वीडियो को इंटरनेट का सबसे चर्चित क्लिप बना दिया.
दरअसल, कपल जब अपने रोमांटिक पल को कैमरे में कैद कर रहा था, तभी पीछे से एक शख्स अपने दोस्तों के साथ आराम से गुजरता नजर आया.पहले तो कपल ने ध्यान नहीं दिया, लेकिन जैसे ही उन्होंने ऊपर देखा दोनों के चेहरे पर हैरानी और यकीन न होने वाला एक्सप्रेशन था.
कौन था वो शख्स
यह वीडियो बार्सिलोना की एक रोमांटिक रात का है. खूबसूरत रोशनी और फूलों से सजी सड़कों पर एक कपल अपने डेट नाइट का वीडियो बना रहा था. कैमरे में मुस्कानें थीं, प्यार था और वो पल था जिसे दोनों शायद हमेशा के लिए याद रखना चाहते थे. लड़की कैमरे की ओर देख मुस्कुरा रही थी, जबकि लड़का उसके पास खड़ा उसकी आंखों में खोया हुआ था. पूरा माहौल किसी फिल्मी सीन जैसा लग रहा था.
वीडियो के बैकग्राउंड में कुछ लोग आराम से गुजर रहे थे, सबकुछ एकदम सामान्य था, लेकिन तभी अचानक लड़के की नजर किसी पर जाकर ठहर गई. वह एक पल के लिए रुक गया, जैसे कुछ अविश्वसनीय देख लिया हो. लड़की ने उसकी निगाहों का पीछा किया, और अगले ही सेकंड जो उन्होंने देखा.उसने उनकी डेट नाइट को हमेशा के लिए यादगार बना दिया.
देखें वायरल वीडियो

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.












