
कनाडा सरकार का भारतीय मीडिया पर आरोप, कहा- हमारे खिलाफ खबर दिखाने में विदेशी ताकतों का हाथ, मिला ये जवाब
AajTak
कनाडा सरकार ने कई भारतीय मीडिया हाउस पर 'सूचना का हेरफेर' करने का आरोप लगाया है. दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध खराब हो चुके हैं. मालूम हो कि कनाडा सरकार ने भारतीय मीडिया चैनल के खिलाफ आरोप लगाया है.
कनाडा सरकार ने कई भारतीय मीडिया हाउस पर 'सूचना का हेरफेर' करने का आरोप लगाया है. दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध खराब हो चुके हैं. इस बीच एक कनाडाई आयोग ने इंडिया टुडे के 5 लाइव खबरों का विश्लेषण किया है, जिसे वरिष्ठ कार्यकारी संपादक शिव अरूर ने होस्ट किया था. यह 13 सितंबर को प्रसारित हुआ था.
पिछले साल होस्ट किए गए अपने शो पर लगे आरोप पर जवाब देते हुए शिव अरूर ने कहा कि कनाडा में वास्तविक विदेशी हस्तक्षेप चीन की ओर से चुनावों में हस्तक्षेप, साइबर हैकिंग, जासूसी के आरोपों से आता है, फिर भी वे एक भारतीय टीवी शो को निशाना बना रहे हैं.
वरिष्ठ संपादक ने कहा, 'चुनावी रणनीति से निपटना जटिल है, आर्थिक दबाव की रणनीति से निपटना महंगा है और साइबर जासूसी से निपटने के लिए पैसे और प्रयास की जरूरत होती है. लेकिन दूसरे देश में बैठकर एक टेलीविजन के प्रोग्राम की पहचान करना और इसे विदेशी हस्तक्षेप बताना आसान है.
एक दर्जन से अधिक समाचार कंटेंट का जिक्र मालूम हो कि कनाडा सरकार ने भारतीय मीडिया चैनल के खिलाफ आरोप लगाया है. यह आरोप कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो द्वारा खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत की संलिप्तता के आरोप के महीनों बाद लगाया गया. इस लिस्ट में विभिन्न मीडिया हाउस द्वारा होस्ट किए गए एक दर्जन से अधिक समाचार कंटेंट और कार्यक्रम शामिल हैं.
जिन 5 लाइव शो का जिक्र किया जा रहा है, वह ट्रूडो द्वारा बिना किसी सबूत के भारत के खिलाफ आरोप लगाने के बाद प्रसारित हुआ था. विदेशी हस्तक्षेप का अध्ययन करने के लिए बनाए गए कनाडाई आयोग की रिपोर्ट में कहा गया है कि पीएम मोदी से जुड़े ऐसे चैनल पीएम ट्रूडो, भारत में कनाडा के उच्चायुक्त, कनाडा की राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों, कनाडा के पंजाबी सिख प्रवासी और हरदीप सिंह निज्जर की राजनीतिक मान्यताओं को निशाना बना रहे हैं.
कनाडाई पत्रकार ने भारत किया समर्थन शिव अरूर ने गुरुवार के शो के दौरान इस मामले पर अपना रुख स्पष्ट किया और कहा कि यह मेरा वादा है. मैं उन पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखूंगा, चाहे ट्रूडो कितनी भी लिस्ट जारी करें. शो में शामिल हुए कनाडाई पत्रकार डैनियल ब्रॉडमैन ने भारतीय मीडिया पर आरोप लगाने के कनाडा के कदम को हास्यास्पद बताया. कनाडा के द नेशनल टेलीग्राफ के वरिष्ठ संवाददाता ब्रॉडमैन ने कहा, 'यह दावा करना कि एक सहयोगी देश का मीडिया विदेशी प्रभाव में खबरें दिखा रहा है, कनाडा का एक बहुत ही बेतुका दावा है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.

ईरान UAE के शहरों पर भीषण हमले कर रहा है. दुबई मॉल के आसपास स्थित पुलों पर अब बिल्कुल सन्नाटा पसरा हुआ है. रात के 11 बजे होने के बावजूद वहां लोग नहीं दिख रहे हैं जो आमतौर पर बहुत भीड़ होती थी. यहां के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट पहले फुटबॉल मैच देखने वालों से भरे रहते थे और जगह कम पड़ जाती थी. लेकिन अब वहां केवल कुछ ही लोग हैं और रेस्टोरेंट के अंदर भी भीड़ बिलकुल नहीं है. बुर्ज खलीफा के पास का इलाका भी पूरी तरह शांत है, जहां कभी शोर शराबा होता था, अब वहां एकदम सन्नाटा है. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ उनका ऑपरेशन पूरी ताकत से जारी है. उन्होंने बताया कि अब तक 7,000 से अधिक ईरानी सैन्य ठिकानों और अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया जा चुका है. ट्रंप ने कहा कि मिसाइल और ड्रोन फैक्ट्रीज सहित सभी सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया गया है, और ईरान की नेवी और एयर फोर्स को भी पूरी तरह खत्म कर दिया गया है. देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में उथल-पुथल मची है. ट्रंप की मुश्किल ये है कि कुछ महीने बाद नवंबर में अमेरिका में मिडटर्म चुनाव होने हैं. जिसे देखते हुए ट्रंप की पार्टी के ही लोग इकॉनमी पर उनसे ज्यादा ध्यान देने की मांग कर रहे हैं. तेल के दाम बढ़ने से अमेरिका में महंगाई भी धीरे धीरे बढ़ रही है. ऐसे में अगर ये युद्ध लंबा खिंचता है तो इससे ट्रंप की सियासी मुसीबत बढ़नी तय हैं. देखें वीडियो.








