
कनाडा में रोहित गोदारा गैंग ने फिर कराई फायरिंग, पंजाबी सिंगर तेजी कहलों को गोली मारने का किया दावा
AajTak
कनाडा में रोहित गोदारा गैंग ने सोशल मीडिया पर तेज़ी कहलों पर हमले का दावा किया. लॉरेंस बिश्नोई गैंग भी वहां एक्टिव है. आरोपियों ने फाइनेंस, हथियार और सूचना देने वालों के खिलाफ परिवार तक निशानाबंदी की चेतावनी दी है.
कनाडा में एक बार फिर फायरिंग की घटना सामने आई है. इस बार रोहित गोदारा गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस फायरिंग की जिम्मेदारी ली है. गैंग ने दावा किया है कि उन्होंने आर्टिस्ट तेजी कहलों पर गोलीबारी करवाई है, और तेजी के पेट में गोलियां लगी हैं.
रोहित गोदारा गैंग के इस दावे के साथ ही कनाडा में भारतीय गैंगस्टरों का आतंक लगातार जारी है. लॉरेंस बिश्नोई गैंग भी वहां ताबड़तोड़ फायरिंग करवा रहा है.
रोहित गोदारा गैंग (जिसमें महेन्दर सरण दिलाना, राहुल रिनाउ, और विक्की फलवान का नाम लिया गया है) ने दावा किया कि तेजी कहलों उनके दुश्मनों को फाइनेंस, वेपन और स्पॉट करने जैसे काम करता था. तेजी उनके भाईयों की मुखबिरी भी करता था और उन पर अटैक करने की प्लानिंग करता था. गैंग ने कहा कि तेजी कहलों को यही सब करने के कारण निशाना बनाया गया है.
पैसे देने वालों को खुली धमकी
रोहित गोदारा गैंग ने खुली चेतावनी दी है कि अगर कोई भी इस गद्दार (तेजी कहलों) की चक्कर में आकर उनके भाईयों की तरफ देखेगा या उसे फाइनेंशियल स्पॉट करेगा, तो उसके घर परिवार तक को नहीं बख्शा जाएगा. यह चेतावनी बिजनेसमेन, बिल्डर, हवाला व्यापारी और सभी के लिए है कि कोई भी मदद करेगा तो वह उनका दुश्मन होगा.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.












