कनाडा में राम मंदिर की दीवारों पर लिखे गए भारत विरोधी नारे, भारतीय दूतावास ने की कार्रवाई की मांग
AajTak
कनाडा के मिसिसॉगा स्थित राम मंदिर की दीवारों पर भारत विरोधी नारे लिखने का मामला सामने आया है. जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही हैं. मामला संज्ञान में आने पर टोरंटो स्थित भारतीय दूतावास ने इसकी निंदा की है. साथ ही कनाडा के अधिकारियों से घटना की जांच कर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध भी किया है.
कनाडा में एक बार फिर हिंदू मंदिर को निशाना बनाया गया है. इस बार मिसिसॉगा स्थित राम मंदिर की दीवारों पर भारत विरोधी नारे लिखने का मामला सामने आया है. जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही हैं. मामला संज्ञान में आने पर टोरंटो स्थित भारतीय दूतावास ने इसकी निंदा की है. साथ ही कनाडा के अधिकारियों से घटना की जांच कर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध भी किया है.
दूतावास ने ट्वीट किया, "हम मिसिसॉगा में राम मंदिर पर भारत विरोधी ग्राफिटी (स्प्रे पेंटिंग) करने की कड़ी निंदा करते हैं. हमने कनाडा के अधिकारियों से घटना की जांच करने और दोषियों पर त्वरित कार्रवाई करने का अनुरोध किया है."
वहीं मामले पर ब्रैम्पटन के मेयर का भी बयान आया है. पैट्रिक ब्राउन ने ट्वीट करते हुए लिखा, "मिसिसॉगा में राम मंदिर में नफरत से प्रेरित घटना के बारे में सुनकर मुझे दुख हुआ है. अज्ञात संदिग्धों ने मंदिर के पिछले हिस्से की दीवारों पर स्प्रे पेंट कर दिया. क्षेत्र में इस प्रकार की नफरत के लिए कोई जगह नहीं है. पील पुलिस इस अपराध को बहुत गंभीरता से ले रही है. 12 डिवीजन आरोपियों की तलाश में है. कनाडा में धार्मिक स्वतंत्रता एक चार्टर अधिकार है और हम यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे कि हर किसी का पूजा स्थल सुरक्षित रहे.
गौरी शंकर मंदिर पर भी लिखे गए थे हिंदू विरोधी
इससे पहले इसी पिछले महीने ही ब्रैम्पटन के गौरी शंकर मंदिर पर हिंदू विरोधी नारे लिखे गए थे. साथ ही मंदिर में तोड़फोड़ का मामला भी सामने आया था. जिस पर टोरंटो में भारत के कॉन्सुलेट जनरल ने गौरी शंकर मंदिर में तोड़फोड़ की इस घटना की निंदा करते हुए कहा था कि मंदिर को नुकसान पहुंचाए जाने की घटना से कनाडा में भारतीय समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं. हमने कनाडा प्रशासन के समक्ष इस मामले को लेकर अपनी चिंता जताई है. भारतीय धरोहर का प्रतीक रहे इस मंदिर की दीवारों पर भारत विरोधी घृणास्पद बातें लिखी गई हैं. कनाडा प्रशासन फिलहाल इस घटना की जांच कर रही है.
कनाडा में बढ़े इस तरह के मामले

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







