
कनाडा में भारतीय कारोबारी दर्शन सिंह की गोली मारकर हत्या, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
AajTak
कनाडा के अबॉट्सफोर्ड में भारतीय कारोबारी दर्शन सिंह साहसी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गोल्डी ढिल्लन ने सोशल मीडिया पोस्ट में हत्या की जिम्मेदारी ली. गैंग का दावा है कि साहसी नशे के कारोबार से जुड़े थे और पैसे मांगने पर उन्होंने इंकार कर दिया था
कनाडा के अवोस्टफोर्ड में खन्ना के गांव राजगढ़ के मूल निवासी भारतीय कारोबारी दर्शन सिंह साहसी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस खबर से उनके पैतृक गांव राजगढ़ में शोक की लहर दौड़ गई है. लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गोल्डी ढिल्लन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस हत्या का दावा किया है.
गैंग ने कहा कि दर्शन सिंह साहसी 'चिट्ठे' (नशे) का बहुत मोटा कारोबार करता था. गैंग ने दावा किया कि जब उन्होंने दर्शन सिंह से पैसा मांगा, तो उन्होंने पैसा नहीं दिया और उनका नंबर ब्लॉक कर दिया.
परिवार ने बताया कि दर्शन सिंह ने मेहनत करके अरबों-खरबों की कंपनी खड़ी की थी.
पैतृक गांव राजगढ़ में शोक
दर्शन सिंह साहसी के पैतृक गांव राजगढ़ में शोक का माहौल है. गांव में उनके भतीजे रहते हैं, और परिवार के साथ दुख साझा करने के लिए गांववाले उनके घर पहुंचे. उनके मैनेजर नितिन ने घटना पर गहरा दुख जताया और बताया कि मालिक दर्शन सिंह ने कभी किसी की मदद करने से इनकार नहीं किया.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर मिसाइल हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान काअबक का सबसे बजड़ा हमला है. डिएगो गारर्सिया बोहद रणनीतिक सैन्य अड्डा है. B-52 बॉम्बर विमान, लंबी दूरी के हमले के हथियार इस बेस पर मौजूद है.









