
कनाडा में तोड़ी गई महात्मा गांधी की प्रतिमा, 5 दिन पहले ही एक मूर्ति को पहुंचाया गया था नुकसान
AajTak
गौरतलब है कि कनाडा में हाल में खालिस्तान समर्थकों की भारत विरोधी गतिविधियों में वृद्धि देखी गई है, जिन्होंने कुछ हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ की है. 13 फरवरी को मिसिसॉगा स्थित एक राममंदिर को 'खालिस्तानी चरमपंथियों' ने निशाना बनाया था. इस पर टोरंटो में भारतीय वाणिज्य दूतावास की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया जताई गई थी.
कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में एक विश्वविद्यालय कैंपस में लगी महात्मा गांधी की प्रतिमा को तोड़ दिया गया. इस तरह की यह दूसरी घटना है. हाल ही में गांधी की एक प्रतिमा को खालिस्तान समर्थकों द्वारा निशाना बनाया गया था. वैंकूवर स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास ने बताया कि साइमन फ्रेजर विश्वविद्यालय में बर्नाबी परिसर के पीस स्क्वायर पर लगाई गई मूर्ति को तोड़ा गया है.
वाणिज्य दूतावास ने एक ट्वीट में कहा, 'हम शांति के अग्रदूत महात्मा गांधी जी की मूर्ति को क्षति पहुंचाने के इस अपराध की कड़ी निंदा करते हैं.' दूतावास ने अपने बयान में कहा, 'कनाडाई अधिकारियों से मामले की तुरंत जांच करने और अपराधियों को कड़ी सजा दिलाने का अनुरोध किया गया है.'
खालिस्तान समर्थकों ने 23 मार्च को कनाडा के ओंटारियो प्रांत के हैमिल्टन शहर में सिटी हॉल के पास महात्मा गांधी की एक प्रतिमा पर स्प्रे-पेंट कर दिया था. पिछले साल जुलाई में कनाडा के रिचमंड हिल स्थित एक विष्णु मंदिर के बाहर लगाई गई महात्मा गांधी की प्रतिमा को क्षति पहुंचायी गई थी. इस घटना की टोरंटो में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने कड़ी निंदा की थी.
गौरतलब है कि कनाडा में हाल में खालिस्तान समर्थकों की भारत विरोधी गतिविधियों में वृद्धि देखी गई है, जिन्होंने कुछ हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ की है. 13 फरवरी को मिसिसॉगा स्थित एक राममंदिर को 'खालिस्तानी चरमपंथियों' ने निशाना बनाया था. इस पर टोरंटो में भारतीय वाणिज्य दूतावास की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया जताई गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










