
कनाडा में चाकूबाजी की खौफनाक वारदात, ताबड़तोड़ अटैक में 10 लोगों की मौत, कई घायल
AajTak
एपी न्यूज एजेंसी के मुताबिक, संदिग्धों की पहचान डेमियन सैंडरसन (31) और माइल्स सैंडरसन (30) के रूप में की गई है. दोनों के बालों का रंग काला और आंखें भूरी हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों काले रंग की निसान रॉग कार में सवार थे.
कनाडा के सस्केचेवान (Saskatchewan) प्रांत में दो समुदायों के बीच चाकूबाजी की घटना में दस लोगों की मौत हो गई जबकि 15 घायल हो गए. इस मामले में पुलिस दो संदिग्धों की तलाश कर रही है. यह घटना सस्काटून के जेम्स स्मिथ क्री नेशन में कई स्थानों पर हुई. एपी न्यूज एजेंसी के मुताबिक, संदिग्धों की पहचान डेमियन सैंडरसन (31) और माइल्स सैंडरसन (30) के रूप में की गई है. दोनों के बालों का रंग काला और आंखें भूरी हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों ब्लैक कलर की निसान कार में सवार थे.
इन घटनाओं की पहली रिपोर्ट स्थानीय समयानुसार रविवार सुबह 8.20 बजे दर्ज हुई. इसके बाद पुलिस ने पूरे प्रांत में अलर्ट जारी कर दिया.
रॉयल कनाडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) सस्केचेवान की सहायक कमिश्नर रोंडा ब्लैकमोर ने कहा कि संदिग्धों ने कुछ लोगों पर निशाना साधकर हमला किया जबकि कुछ लोगों पर ऐसे ही हमला किया गया. उनका कहना है कि अभी हमले के मकसद का पता नहीं चल पाया है. ब्लैकमोर ने कहा कि हमारे प्रांत में जो हुआ, वह भयावह है. पुलिस दोनों संदिग्धों के बीच संबंधों का पता लगाने की कोशिश कर रही है.
पुलिस का कहना है कि आमजन से मिली जानकारी के आधार पर संदिग्धों को आखिरी बार सस्केचेवान की राजधानी रेजिना में देखा गया लेकिन उसके बाद से उनकी कोई खबर नहीं है.
उनका कहना है कि ऐसे 13 क्राइम सीन हैं, जहां से मृतक या घायलों की सूचना मिली है. पुलिस का कहना है कि इस घटना को लेकर आमजन से जो आखिरी जानकारी मिली, वह यह थी कि सस्केचेवान की राजधानी रेजिना में संदिग्ध दिखाई दिए थे. उसके बाद से संदिग्धों की कोई जानकारी नहीं मिली है.
आरसीएमपी ने ट्वीट कर लोगों को चेताते हुए कहा, रेजिना इलाके में सावधानी बरतें. सुरक्षित स्थानों से बाहर नहीं निकलें. संदिग्धों से दूरी बनाकर रखें. किसी भी अजान शख्स को लिफ्ट नहीं दें. संदिग्धों लोगों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







