
कनाडा: निज्जर के समर्थकों ने खोल दिया खालिस्तान का 'दूतावास', ट्रूडो के बाद कार्नी शासन में भी नहीं थमीं हरकतें
AajTak
खालिस्तानी समर्थकों द्वारा ये 'दूतावास' गुरुनानक सिख गुरुद्वारे के सामुदायिक केंद्र के एक हिस्से में बनाया गया है. सुरक्षा एजेंसियां इस घटनाक्रम पर विशेष नजर रखे हुए हैं, क्योंकि यह कदम प्रतिबंधित आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) द्वारा घोषित सिख जनमत संग्रह (सिख रेफेरेंडम) से पहले सामने आया है.
कनाडा के सरी में खालिस्तानी बदमाशों की उटपटांग हरकतें नए पीएम मार्क कार्नी के शासनकाल में जारी है. सरे में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर के समर्थकों ने कथित रूप से एक 'दूतावास' स्थापित कर दिया है. खालिस्तान के समर्थकों ने इसे 'Embassy of the Republic of Khalistan' का नाम दिया है.
यह 'दूतावास' गुरुनानक सिख गुरुद्वारे के सामुदायिक केंद्र के एक हिस्से में बनाया गया है. सुरक्षा एजेंसियां इस घटनाक्रम पर विशेष नजर रखे हुए हैं, क्योंकि यह कदम प्रतिबंधित आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) द्वारा घोषित सिख जनमत संग्रह (सिख रेफेरेंडम) से पहले सामने आया है.
यह प्रतीकात्मक 'दूतावास' खुले तौर पर प्रतिबंधित आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर का समर्थन करता हुआ बताया जा रहा है. स्थानीय और राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियां खालिस्तान आंदोलन से जुड़े इन घटनाक्रमों पर कड़ी निगरानी रख रही हैं.
इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के शासनकाल में भी खालिस्तानी कनाडा में भारत विरोधी हरकतों को अंजाम दे रहे थे. इसमें विवादास्पद परेड, मंदिरों पर हमला, तिरंगे का अपमान शामिल था. लेकिन कनाडा में नए पीएम मार्क कार्नी के शासन काल में भी खालिस्तानियों की हरकतें हैरान करने वाली हैं.
तस्वीरों में दिखाई दे रहा है कि गुरुद्वारे के प्रवेश द्वार के किनारे ही खालिस्तानियों ने 'रिपब्लिक ऑफ खालिस्तान' का बोर्ड लगा दिया है.
सिख फॉर जस्टिस भारत सरकार द्वारा प्रतिबंधित संगठन है. 2024 में केंद्र सरकार ने इस संगठन पर 5 साल के लिए बैन बढ़ा दिया था. सिख फॉर जस्टिस भारत में अलग देश बनाने की मांग करता है और इसके सदस्य हिंसक गतिविधियों में शामिल पाये गए हैं. साल 2007 में इसकी स्थापना हुई थी. यह संगठन भगोड़े गुरपतवंत सिंह पन्नू द्वारा संचालित किया जाता है. पन्नू भारत के खिलाफ भड़काऊ बयानबाजी करता है और भारत में हिंसक गतिविधियों की धमकियां देता है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










