
कनाडा की मार्क कार्नी सरकार में भारतीय मूल की 2 महिलाएं, जानिए कौन हैं कमल खेड़ा और अनीता आनंद
AajTak
लिबरल पार्टी के पूर्व सेंट्रल बैंकर मार्क कार्नी ने शुक्रवार को गवर्नर जनरल मैरी साइमन की अध्यक्षता में आयोजित एक प्रोग्राम में 30वें कनाडाई मंत्रालय के सदस्यों के साथ शपथ ली.
भारतीय मूल की कनाडाई नागरिक अनीता आनंद और दिल्ली में जन्मी कमल खेड़ा कनाडा की संसद में चुनी गई सबसे युवा महिलाओं में से एक हैं. अब उन्हें देश के नए प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की कैबिनेट का हिस्सा बनाया गया है. लिबरल पार्टी के पूर्व सेंट्रल बैंकर कार्नी ने शुक्रवार को गवर्नर जनरल मैरी साइमन की अध्यक्षता में आयोजित एक प्रोग्राम में 30वें कनाडाई मंत्रालय के सदस्यों के साथ शपथ ली.
अनीता (58) नवाचार, विज्ञान और उद्योग मंत्री हैं, जबकि कमल (36) स्वास्थ्य मंत्री हैं. दोनों ही पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की कैबिनेट से अलग-अलग विभागों के साथ अपने मंत्री पद को बरकरार रखने वाले कुछ लोगों में से हैं.
कौन हैं कमल खेड़ा?
कमल का परिवार उस वक्त कनाडा चला गया था, जब उनकी स्कूलिंग चल रही थी. बाद में उन्होंने टोरंटो की यॉर्क यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ साइंस की डिग्री हासिल की.
कनाडा के प्रधानमंत्री की वेबसाइट के मुताबिक, कमल खेड़ा को पहली बार 2015 में ब्रैम्पटन वेस्ट के लिए संसद सदस्य के रूप में चुना गया था. वे संसद के लिए चुनी गई सबसे कम उम्र की महिलाओं में से एक हैं. एक रजिस्टर्ड नर्स, सामुदायिक स्वयंसेवक और पॉलिटिकल एक्टिविस्ट कमल अपने आस-पास के लोगों की जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए तैयार रहती हैं.
'हमेशा अपने मरीजों के लिए...'

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










