
'कनाडा की पॉलिसी है 'वन इंडिया', लेकिन...' जस्टिन ट्रूडो का फिर दिखा डबल स्टैंडर्ड
AajTak
कनाडा की विदेशी हस्तक्षेप जांच के सामने गवाही देते हुए जस्टिन ट्रूडो ने स्वीकार किया कि खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में उनके देश के पास भारत के खिलाफ केवल खुफिया जानकारी थी और कोई सबूत नहीं था.
भारत से पंगा लेने वाले कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो अब बैकफुट पर हैं. बुधवार को उन्होंने विदेशी हस्तक्षेप की जांच करने वाले पैनल के सामने घंटों तक बैठकर अपने बयान दर्ज कराए. इसमें उन्होंने भारत-कनाडा संबंधों पर भी अपना पक्ष रखा और दोहरी बात करते दिखे. ट्रूडो एक तरफ भारत से रिश्ते की दुहाई दे रहे हैं तो दूसरी तरफ गंभीर आरोप लगाकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. अब उन्होंने 'एक भारत' को अपनी और कनाडा की पॉलिसी बताकर विपक्ष और लोगों की नाराजगी कम करने की कोशिश की है. ट्रूडो का कहना है कि कनाडा का रुख हमेशा से भारत की क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करने का रहा है.
दरअसल, भारत-कनाडा के बीच विवाद की शुरुआत उस समय हुई, जब ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में 18 जून 2023 को एक गुरुद्वारे के बाहर अज्ञात हमलावरों ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी थी. निज्जर, खालिस्तान टाइगर फोर्स का प्रमुख था और भारत ने उसे आतंकवादी घोषित किया था. कनाडा ने इस हत्याकांड में भारत की संलिप्तता का दावा किया था और सबूत देने भी दावा किया था. दोनों देशों ने एक-दूसरे के छह-छह डिप्लोमैट्स को निष्कासित कर दिया है. हालांकि, अब बुधवार को ट्रूडो ने स्वीकार किया कि उन्होंने निज्जर हत्याकांड से जुड़ी बस खुफिया जानकारी ही भारत को सौंपी थी. कोई सबूत नहीं था. यानी ट्रूडो या कनाडा की तरफ से भारत के खिलाफ अब तक ऐसे कोई सबूत नहीं दिए गए हैं.
कनाडा की आधिकारिक नीति रही है 'एक भारत'
बुधवार को विदेशी हस्तक्षेप आयोग के समक्ष दिए बयान में जस्टिन ट्रूडो ने कहा, भारत की 'क्षेत्रीय अखंडता' की रक्षा के लिए उनकी सरकार की हमेशा 'एक भारत' की आधिकारिक नीति रही है, लेकिन नई दिल्ली ने ओटावा (कनाडा) पर हमला करके और हमारे लोकतंत्र की अखंडता को कमजोर करके जवाब दिया है.
खालिस्तानी तत्वों पर चुप्पी साधे रहता है कनाडा
बताते चलें कि मौजूदा राजनयिक विवाद से वर्षों पहले भारत ने कनाडा सरकार के सामने कई बार खालिस्तानी समर्थक तत्वों के सक्रिय होने के बारे में चिंता जताई है. उसके बावजूद कनाडा सरकार ने या तो आंखें मूंद लीं या कोई कार्रवाई करने से इनकार कर दिया, जिससे भारत विरोधी गतिविधियां जारी रहीं.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.

ईरान UAE के शहरों पर भीषण हमले कर रहा है. दुबई मॉल के आसपास स्थित पुलों पर अब बिल्कुल सन्नाटा पसरा हुआ है. रात के 11 बजे होने के बावजूद वहां लोग नहीं दिख रहे हैं जो आमतौर पर बहुत भीड़ होती थी. यहां के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट पहले फुटबॉल मैच देखने वालों से भरे रहते थे और जगह कम पड़ जाती थी. लेकिन अब वहां केवल कुछ ही लोग हैं और रेस्टोरेंट के अंदर भी भीड़ बिलकुल नहीं है. बुर्ज खलीफा के पास का इलाका भी पूरी तरह शांत है, जहां कभी शोर शराबा होता था, अब वहां एकदम सन्नाटा है. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ उनका ऑपरेशन पूरी ताकत से जारी है. उन्होंने बताया कि अब तक 7,000 से अधिक ईरानी सैन्य ठिकानों और अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया जा चुका है. ट्रंप ने कहा कि मिसाइल और ड्रोन फैक्ट्रीज सहित सभी सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया गया है, और ईरान की नेवी और एयर फोर्स को भी पूरी तरह खत्म कर दिया गया है. देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में उथल-पुथल मची है. ट्रंप की मुश्किल ये है कि कुछ महीने बाद नवंबर में अमेरिका में मिडटर्म चुनाव होने हैं. जिसे देखते हुए ट्रंप की पार्टी के ही लोग इकॉनमी पर उनसे ज्यादा ध्यान देने की मांग कर रहे हैं. तेल के दाम बढ़ने से अमेरिका में महंगाई भी धीरे धीरे बढ़ रही है. ऐसे में अगर ये युद्ध लंबा खिंचता है तो इससे ट्रंप की सियासी मुसीबत बढ़नी तय हैं. देखें वीडियो.








