
कट्टरपंथ, कश्मीर और दिल्ली ब्लास्ट कनेक्शन... क्या तुर्की भारत के लिए दूसरा पाकिस्तान बनता जा रहा?
AajTak
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान की मदद हो अथवा, संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर का मुद्दा हो और अब दिल्ली ब्लास्ट के आतंकियों का तुर्की दौरा. यूरोप का प्रवेश द्वारा कहा जाने वाला तुर्की एंटी इंडिया गतिविधियों का केंद्र बनता जा रहा है. दिल्ली धमाके की जांच बताती है कि तुर्की
10 नवंबर 2025 को लाल किले के पास हुए विस्फोट ने भारत की सुरक्षा एजेंसियों के सामने सीरियस चुनौती पेश कर दी है. इस मामले की जांच में सामने आए डिटेल भारत के लिए एक नए शत्रु की ओर इशारा करते हैं. लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए विस्फोट की जांच में पता चला है कि इसमें जैश-ए-मोहम्मद का एक मॉड्यूल शामिल था, जिसका संचालन तुर्की से जुड़े स्रोतों द्वारा हो रहा था.
इस धमाके से जुड़े आतंकियों का संपर्क तुर्की की राजधानी अंकारा में मौजूद हैंडलरों से था. जिसका कोडनेम Ukasa है. भारत में मौजूद ये आतंकी सेशन नाम के ऐप से अंकारा में मौजूद टेरर हैंडलर से संपर्क में थे और इन्हें वहां से ही गाइड किया जा रहा था.
हालांकि तुर्की की सरकार ने आतंकियों को किसी भी तरह के सहयोग से इनकार किया है और आतंकवाद के खिलाफ सहयोग की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है. लेकिन हाल-फिलहाल में भारत को लेकर तुर्की का व्यवहार, तुर्की और पाकिस्तान की गलबहियां भारत के लिए संदेह पैदा करती हैं.
क्यों तुर्की पर है शक?
दिल्ली धमाके के दो किरदार डॉ उमर मोहम्मद और डॉ मुजम्मिल तुर्की के दौरे पर गए थे. इस दौरान इन दोनों आतंकियों ने तुर्की में हैंडलर से मुलाकात की थी. इस हैंडलर का नाम Ukasa है. जांचकर्ताओं ने पाया है कि इनके पासपोर्ट पर तुर्की का इमिग्रेशन मुहर लगा है. इसका मतलब है कि इन लोगों ने तुर्की की यात्रा की है.
सवाल है कि तुर्की में ये दोनों आतंकी क्या करने गए थे. यहां इन लोगों ने किन-किनसे मुलाकात की है. माना जा रहा है कि यहां इन्हें जबर्दस्त तरीके से कट्टर बनाया गया. इस यात्रा के बाद ही ये आतंकी कुछ करने पर आमदा थे.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









