
कटरीना कैफ के बाद गोविंदा का टिप टिप सॉन्ग रिलीज, डांस मूव्स के दीवाने हुए फैंस
AajTak
खास बात ये है कि इस गाने को गोविंदा ने ही गाया और लिखा है. हीरो नंबर 1 ने इस गाने को डायरेक्ट भी किया है. गोविंदा का ये सॉन्ग रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है. गोविंदा फैंस के लिए ये गाना ट्रीट है. एक्टर का जबरदस्त डांस गाने में नजर आता है. गोविंदा के किलर मूव्स के फैंस दीवाने हो रहे हैं.
90s के गानों का एरा बॉलीवुड में धमाल मचा रहा है. कटरीना कैफ के ट्रेडिंग सॉन्ग टिप टिप बरसा पानी का खुमार खत्म भी नहीं हुआ था कि गोविंदा ने भी टिप टिप सॉन्ग का नया वर्जन रिलीज कर दिया है. गोविंदा ने अपने यूट्यूब चैनल Govinda Royalles पर सॉन्ग टिप टिप पानी बरसा रिलीज किया है.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












