
कटक में सांप्रदायिक हिंसा के बाद तनाव, VHP का 12 घंटे का बंद, 8 लोग गिरफ्तार
AajTak
कटक में धार्मिक जुलूस के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. पत्थरबाजी, आगजनी और पुलिस पर हमले के बीच 25 लोग घायल हो गए. विहिप ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए 12 घंटे के बंद का ऐलान किया. सोमवार को बंद के बीच 8 लोगों की गिरफ्तारी हुई. इंटरनेट सेवाएं बंद रहीं.
ओडिशा के कटक शहर में धार्मिक जुलूस को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसा में तब्दील हो गया, जिसके बाद से तनाव जारी है. रविवार को हुई हिंसा के बाद सोमवार को शहर में 12 घंटे का बंद का जारी है. इस दौरान चारों ओर सुरक्षा बलों का कड़ा पहरा लगा हुआ है. इस बीच पुलिस ने हिंसा के सिलसिले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है. स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन पुलिस अधिकारी हालात पर नजर रखे हुए हैं.
पुलिस आयुक्त एस देव दत्ता सिंह ने बताया कि रविवार को विहिप कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस पर किए गए हमले के संबंध में तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं. उन्होंने कहा कि स्थिति अब नियंत्रण में है, लेकिन तनाव अभी भी महसूस किया जा सकता है, क्योंकि कई इलाकों में पुलिस बलों की गश्त जारी है. इस हिंसा में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अमरेंद पांडा और डीसीपी ऋषिकेश ज्ञानदेव समेत कुल 25 लोग घायल हुए हैं.
पुलिस अधिकारी अमरेंद पांडा की हालत गंभीर है. उन्हें एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कई शरारती तत्वों की पहचान की गई है. इसके साथ ही शहर के विभिन्न हिस्सों में लगातार छापेमारी चल रही है. इस हिंसा की शुरुआत शनिवार तड़के दरगाहबाजार इलाके में हुई, जब हाथी पोखरी के पास धार्मिक विसर्जन जुलूस गुजर रहा था.
स्थानीय लोगों ने जुलूस में बज रहे तेज संगीत पर आपत्ति जताई. देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. दोनों पक्षों में पत्थरबाजी और बोतल फेंकने की घटनाएं हुईं. इस दौरान डीसीपी ज्ञानदेव समेत कई लोग घायल हो गए. इसके बाद माहौल और बिगड़ गया. रविवार को विहिप कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर जुलूस की सुरक्षा में लापरवाही का आरोप लगाते हुए 12 घंटे के बंद का आह्वान किया, जो आज भी जारी है.
रविवार को बंद के समर्थन में विहिप कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली. पुलिस ने जैसे ही रैली को उपद्रवग्रस्त इलाकों में पहुंचने से रोका, भीड़ भड़क गई. हिंसा फिर से शुरू हो गई. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पथराव किया. इसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले और रबर की गोलियों का इस्तेमाल करना पड़ा. हिंसा के दौरान गौरीशंकर पार्क इलाके की कई दुकानों में आग लगने की भी खबर है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










