
कई सवाल, सात सबूत और एक हैरतअंगेज सच... जानिए सैफ पर हमले के आरोप में गिरफ्तार शख्स असली है या नकली?
AajTak
मुंबई के बांद्रा स्थित सद्गुरु शरण अपार्टमेंट में अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के आरोप में एक शख्स को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उसका नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद उर्फ विजय दास बताया गया है. पुलिस का दावा है कि उसने ही सैफ पर जानलेवा हमला किया था.
मुंबई के बांद्रा स्थित सदगुरु शरण अपार्टमेंट में अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के आरोप में एक शख्स को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उसका नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद उर्फ विजय दास बताया गया है. पुलिस का दावा है कि उसने ही सैफ पर जानलेवा हमला किया था. लेकिन इस गिरफ्तारी के साथ ही ये सवाल उठने लगे कि पुलिस ने जिस शख्स को पकड़ा है, वो हमलावर नहीं है. हमला करने वाला और पकड़ा गया शख्स दोनों अलग-अलग हैं.
ये सवाल उठाने के पीछे की सबसे बड़ी वजह वो सीसीटीवी फुटेज है, जिसमें सैफ पर हमला करने वाला नजर आ रहा है. ये सीसीटीवी फुटेज सैफ के अपार्टमेंट से पुलिस ने जब्त किया था. लोगों का कहना है कि उस तस्वीर से शरीफुल इस्लाम काफी अलग दिख रहा है. इसलिए लोगों को पुलिस कार्रवाई पर शक है. लेकिन पुलिस की तफ्तीश में ही इस सवाल का जवाब भी छुपा है कि क्या जिस शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया, वो असली हमलावर नहीं है?
कुछ मीडिया रिपोर्ट में भी दावा किया गया है कि हमला करने वाले अपराधी और गिरफ्तार हुए आरोपी का चेहरा, आंख, होंठ, माथे और भौंहों की बनावट बिल्कुल अलग है. गिरफ्तार शख्स का माथा लम्बा है. उसकी भौंहों के बीच अंतर कम है, जबकि सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे अपराधी का माथा छोटा है. उसकी भौंहों के बीच अंतर ज्यादा है. दोनों के चेहरे के रंग में भी बहुत अंतर है. यहां तक कि दोनों के हेयर स्टाइल में भी बहुत ज्यादा अंतर दिख रहा है.
बड़ा सवाल, दो तस्वीरों में इतना अंतर क्यों है?
जानकारी के लिए बता दें कि ऐसे मामलों में फॉरेंसिक जांच बहुत महत्वपूर्ण होती है. मुंबई पुलिस की मानें तो सैफ के अपार्टमेंट से लिए गए फिंगरप्रिंट पकड़े गए आरोपी शरीफुल से मैच हो गए हैं. फॉरेंसिंक टीम की जांच इस बात की पुष्टि कर रही है कि पुलिस ने सही अपराधी को गिरफ्तार किया है. उसके फिंगरप्रिंट उस पाइप पर भी मिल गए हैं, जिससे चढ़ कर वो सैफ अली खान के घर में घुसा था. अब सवाल ये है कि दोनों की तस्वीरों में इतना अंतर क्यों है?
यह भी पढ़ें: सैफ अली खान केस: हमले के आरोपी शरीफुल के पिता का बड़ा दावा, बोले- CCTV में दिख रहा शख्स...

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








