'कई विकल्पों पर काम कर रहे हैं', सूडान में फंसे भारतीयों पर विदेश मंत्रालय का बयान
AajTak
अफ्रीकी देश सूडान में सेना और पैरामलिट्री (अर्धसैनिक बल) के बीच कई दिनों से भीषण युद्ध चल रहा है. सेना के खिलाफ जंग छेड़ने वाले अर्धसैनिक बल को यहां रैपिड सपोर्ट फोर्स (RSF) के नाम से जाना जाता है. सेना और RSF के बीच छिड़ी जंग में यहां आम लोग बुरी तरह से पिस रहे हैं. यहां हजारों भारतीय फंसे हुए हैं.
सूडान में सेना और पैरामिलिट्री के बीच चल रहे भीषण युद्ध में सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है. युद्ध के बीच हजारों भारतीय भी सूडान में फंसे हैं, जिन्हें निकालने के लिए भारत सरकार लगातार प्रयास कर रही है. इसको लेकर एक बार फिर विदेश मंत्रालय का बयान आया है, जिसमें कहा गया है कि भारत सरकार सूडान में फंसे भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है.
विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम उन भारतीयों की सुरक्षित आवाजाही के लिए अन्य देशों के साथ भी समन्वय कर रहे हैं, जिनके लोग भी सूडान में फंसे हुए हैं और वह उन्हें निकालना चाहते हैं. दरअसल, विदेश मंत्रावल सूडानी अधिकारियों से संपर्क में है. वहीं सूडान में भारतीय दूतावास भी संयुक्त राष्ट्र, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, मिस्र और अमेरिका के साथ नियमित संपर्क में है.
मंत्रालय ने कहा कि हम भारतीयों को निकालने के लिए सभी तैयारी कर रहे हैं. भारत सरकार कई विकल्पों पर काम कर रही है. दो भारतीय वायु सेना C-130J वर्तमान में जेद्दाह में स्टैंडबाय पर तैनात हैं, साथ ही आईएनएस सुमेधा सूडान पोर्ट पहुंच गया है. तैयारियां की गई हैं, लेकिन जमीन पर कोई भी गतिविधि सुरक्षा स्थिति पर निर्भर करेगी. सूडानी हवाई क्षेत्र वर्तमान में सभी विदेशी विमानों के लिए बंद है. ओवरलैंड मूवमेंट में जोखिम और तार्किक चुनौतियां भी होती हैं.
अधिकारियों ने कहा कि हमारा दूतावास सूडान में फंसे भारतीयों के नियमित संपर्क में है और उन्हें सुरक्षित आवाजाही को लेकर बातचीत कर रहा है. साथ ही उन्हें अनावश्यक जोखिम से बचने की सलाह दे रहा है. जैसे भी मौका मिलेगा और स्थिति में सुधार होगा, आगे की कार्रवाई की जाएगी.
सूडान में हो क्या रहा है?
अफ्रीकी देश सूडान में सेना और पैरामलिट्री (अर्धसैनिक बल) के बीच कई दिनों से भीषण युद्ध चल रहा है. सेना के खिलाफ जंग छेड़ने वाले अर्धसैनिक बल को यहां रैपिड सपोर्ट फोर्स (RSF) के नाम से जाना जाता है. सेना और RSF के बीच छिड़ी जंग में यहां आम लोग बुरी तरह से पिस रहे हैं. सबसे ज्यादा खराब हालात राजधानी खार्तूम में है. यहां एयरपोर्ट और स्टेशन सहित तमाम अहम ठिकानों पर कब्जे को लेकर लड़ाई जारी है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







