
कंझावला मामले के सातवें आरोपी ने खुद किया सरेंडर, जानिए कहां तक पहुंची पुलिस जांच
AajTak
कंझावला मामले में सातवें आरोपी ने खुद ही सरेंडर कर दिया है. ये वहीं शख्स है जो इस पूरे केस को दबाने की कोशिश में लगा था. ये अपनी तरफ से पुलिस को गुमराह भी कर रहा था. लेकिन अब ये आरोपी भी पुलिस कस्टडी में पहुंच गया है.
कंझालवा मामले में सातवें आरोपी ने खुद ही दिल्ली पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है. ये वहीं शख्स है जो इस पूरे मामले को दबाने की कोशिश में लगा था. लेकिन अब जब पुलिस पूछताछ काफी आगे बढ़ चुकी है, आरोपी ने खुद ही सामने से सरेंडर कर दिया है. उसे तीन दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है. इस सातवें आरोपी का नाम अंकुश है, मामले में इसने भी बड़ी भूमिका निभाई है.
असल में अंकुश वहीं शख्स है जिसने पुलिस को गुमराह करने का काम किया था, उसकी तरफ से पूरी कोशिश हुई थी किसी तरह से इस घटना की जानकारी किसी को ना मिले. लेकिन जब पुलिस ने गाड़ी के मालिक को गिरफ्तार किया, अंकुश समझ गया कि वो ज्यादा दिनों तक खुद को नहीं बचा पाएगा. इसी वजह से अब शुक्रवार को उसने खुद ही पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. अभी तक पुलिस ने इस मामले में दीपक खन्ना, मनोज मित्तल, गाड़ी के मालिक आशुतोष को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के शक के घेरे में अंजलि की दोस्त निधि भी है जिस पर कई तरह से सवाल खड़े हो रहे हैं.
शुक्रवार को अंजलि के ही एक दूसरे दोस्त ने निधि की भूमिका को संदेहास्पद बना दिया है. उसने कहा कि अंजलि ने उस दिन मुझे ही फोन करके उस होटल में बुलाया था,मैं नहीं गया तो लड़का भेजकर बुलवाया, यही का है, दोस्त है हमारा. मैं उससे बात नहीं कर रहा था, वहां पर दो रूम बुक थे. एक में कुछ हमारे दोस्त थे मौजूद ,एक रूम में अंजलि और निधि मौजूद थे ,वह सब बीयर पी रहे थे, फिर झगड़ा शुरू हुआ निधि और अंजली का, निधि और अंजली का झगड़ा पैसों को लेकर था. निधि अपने पैसे अंजलि से मांग रही थी. उनमें हाथापाई हुई जिसके बाद करीब 1:30 बजे अंजलि निकल गयी थी, मैं वहां से बाद में गया था, मुझे अंजलि की मौत की जानकारी मीडिया से मिली.
अब एक तरफ अंजलि के दोस्त इस मामले को नए मोड़ दे रहे हैं तो लगातार पुलिस जांच भी अलग-अलग दावे कर रही है. पहले गाड़ी का ड्राइवर वाला दावा बदला गया, अब कहा जा रहा है कि इस मामले में पांच नहीं सात आरोपी थे. पुलिस का दावा है कि इस मामले में आरोपी पांच नहीं बल्कि सात हैं. दो आरोपी आशुतोष और अंकुश खन्ना हैं. अंकुश आरोपी दीपक का भाई है. पुलिस का कहना है कि वो इस मामले में मजबूत चार्जशीट बनाएगी ताकि कोई भी मुजरिम सजा से ना बच पाए. साथ ही स्पेशल सीपी ने साफ कर दिया कि अभी इस मामले की कंप्लीट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और एफएसएल रिपोर्ट आनी बाकी है. ये दोनों रिपोर्ट आ जाने के बाद तस्वीर कुछ साफ होगी.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.







