
कंगना रनौत के शो Lock Upp में टीवी के 'आशोका' की एंट्री, यूथ के बीच हैं पॉपुलर
AajTak
कंगना रनौत का शो दर्शकों का ध्यान खींचने में सफल रहा है. शो में बड़े नाम शिरकत कर रहे हैं. आल्ट बालाजी पर फैंस को धमाके का इंतजार है और ये इंतजार कुछ ही समय में खत्म भी होने जा रहा है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपने नए शो को लेकर चर्चा में हैं. वे आल्ट बालाजी पर लॉकअप शो लेकर आ रही हैं. इस शो में कई सारे नामी कलाकार पार्टिसिपेट करने वाले हैं. शो को फैंस की प्रशंसा पहले से मिल रही है और कुछ नया देखने के लिए बेताब फैंस इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. शो का छठा कंटेस्टेंट भी कन्फर्म हो गया है. यूथ की पसंद सिद्धार्थ निगम इस शो का हिस्सा बन रहे हैं. सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया के जरिए ये बात कन्फर्म की है.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












