
ओवैसी 52 लाख, महुआ मोइत्रा 75 लाख... लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए किन नेताओं को मिली कितनी रकम?
AajTak
टीएमसी ने अधिकतर उम्मीदवारों को पश्चिम बंगाल से चुनावी मैदान में उतारा था. पार्टी के कुछ उम्मीदवारों ने असम और मेघालय से चुनाव लड़ा. बता दें कि टीएमसी ने बंगाल की सभी 42 लोकसभा सीटों चुनाव लड़ा था जबकि उसे 29 सीटों पर जीत मिली थी.
हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने बेतहाशा पैसा खर्च किया है. सिर्फ टीएमसी ही नहीं आम आदमी पार्टी से से लेकर कांग्रेस और एआईएमआईएम ने भी उम्मीदवारों पर दिलकर खोलकर खर्च किया है.
चुनाव आयोग को सात जून को सौंपे गए टीएमसी के व्यय विवरण के मुताबिक, पार्टी ने चुनाव लड़ने के लिए 3.60 करोड़ रुपये खर्च किए हैं. पार्टी ने अभिषेक बनर्जी, महुआ मोइत्रा और शत्रुघ्न सिन्हा सहित पार्टी के 48 उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने के लिए 75-75 लाख रुपये दिए थे.
टीएमसी ने अधिकतर उम्मीदवारों को पश्चिम बंगाल से चुनावी मैदान में उतारा था. पार्टी के कुछ उम्मीदवारों ने असम और मेघालय से चुनाव लड़ा. बता दें कि टीएमसी ने बंगाल की सभी 42 लोकसभा सीटों चुनाव लड़ा था जबकि उसे 29 सीटों पर जीत मिली थी.
आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव में अपने तीन उम्मीदवारों के चुनाव पर 60 लाख रुपये से अधिक खर्च किए थे. आम आदमी पार्टी के इन उम्मीदवारों में से दो ने दिल्ली से जबकि एक उम्मीदवार ने गुजरात से चुनाव लड़ा था. पार्टी ने गुजरात के भरूच से चैतरभाई वसावा को चुनाव लड़ने के लिए 60 लाख रुपये में से लगभग आधी धनराशि दी थी.
यह भी पढ़ें: राहुल गांधी को 1.40 करोड़ तो दिग्विजय को 50 लाख, कांग्रेस ने चुनाव लड़ने के लिए नेताओं को दी इतनी रकम
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल-उल-मुस्लिमीन (AIMIM) ने पार्टी अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी को चुनाव लड़ने के लिए दो किस्तों में कुल 52 लाख रुपये दिए थे. हालांकि चुनाव प्रचार पर उम्मीदवार के खर्च की एक सीमा होती है, लेकिन राजनीतिक दलों के लिए ऐसी कोई सीमा नहीं होती.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










