
ओवरस्पीडिंग के चलते Rishabh Pant के कटे 2 चालान, जुर्माना न भरने पर यूपी पुलिस ने भेजे थे नोटिस
AajTak
Rishabh Pant Accident News: कार चलाते समय झपकी आने के कारण क्रिकेटर ऋषभ पंत आज सुबह हादसे का शिकार हो गए. वहीं, इससे एक हफ्ते पहले ही ओवर स्पीड में गाड़ी दौड़ाने के चलते यूपी ट्रैफिक पुलिस ने इस क्रिकेटर का चालान काट दिया था. ट्रैफिक रूल्स तोड़ने के कारण पंत का यूपी में एक नहीं, बल्कि दो बार चालान कट चुका है.
Cricketer Rishabh Pant News: भारत के दिग्गज क्रिकेटर ऋषभ पंत शुक्रवार तड़के दिल्ली-देहरादून हाइवे पर हादसे का शिकार हो गए. सड़क पर डिवाइडर से गाड़ी टकरा जाने के बाद क्रिकेटर को कई चोटें आईं तो वहीं गाड़ी जलकर पूरी तरह खाक हो गई. पंत ने बताया कि झपकी आने के कारण गाड़ी से उनका नियंत्रण खो गया था और हादसा हो गया. हालांकि, बीते दिनों ही तेज गति से वाहन चलाने के कारण इस क्रिकेटर का उत्तर प्रदेश में एक नहीं, बल्कि दो बार चालान भी कट चुका है.
उत्तर प्रदेश पुलिस यातायात निदेशालय की ओर से ऋषभ पंत को चालान की राशि जमा करने के लिए नोटिस भी भेजे जा चुके हैं. इनके तहत बीते 22 फरवरी की रात 11:30 बजे ऋषभ पंत की मर्सिडीज कार (DL10CN1717) ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया था. ओवर स्पीड में दौड़ती कार रोड पर लगे कैमरों में कैद हो गई थी. इसको लेकर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत पंत के नाम 2000 रुपए का नोटिस जारी किया गया, जो कि आज भी पेंडिंग है.
वहीं, 25 मई की शाम 5 बजे क्रिकेटर की इसी कार ने फिर से गति सीमा का उल्लंघन किया था. फिर दोबारा कार मालिक पंत को 2000 रुपए का नोटिस भेजा गया. यूपी सरकार की परिवहन डिपार्टमेंट के अनुसार फिलहाल दोनों ही चालानों की राशि जमा नहीं कराई गई है.
आज कैसे और कब हुआ हादसा? बता दें कि टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली से चलकर रूड़की स्थित अपने घर जा रहे थे. वह गाड़ी को खुद ड्राइव कर रहे थे. इसी दौरान शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे पंत को कार चलाते समय नींद की झपकी आ गई और कार अनिंयत्रियत होकर डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई.
यह एक्सीडेंट रूड़की के पास मोहम्मदपुर जाट पर हुआ. ऋषभ पंत हादसे के बाद विंड स्क्रीन तोड़कर बाहर निकले. इसमें स्थानीय लोगों ने उनकी मदद की. इसके बाद कार में भीषण आग लग गई. घायल पंत को बाहर निकालने के बाद स्थानीय लोगों ने 108 नंबर पर कॉल कर एम्बुलेंस को बुलाया और पंत को रूड़की के सक्षम अस्पताल भेजा, फिर देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल रेफर किया गया.
डॉक्टरों ने बताया कि हादसे के शिकार ऋषभ पंत के सिर, पीठ और पैरों में चोट आई हैं, लेकिन उनकी हालत स्थिर है. ऋषभ पंत को पहले से ही पैर में चोट लगी थी. इसी कारण बीसीसीआई ने उन्हें श्रीलंका सीरीज से आराम देकर स्ट्रैंथ ट्रेनिंग के लिए NCA भेजा था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










