
ओडिशा से वाराणसी वाया नागपुर गांजे की तस्करी… नक्सली कनेक्शन आया सामने, 4 गिरफ्तार
AajTak
नक्सलियों ने अपनी गतिविधियों को जारी रखने के लिए एक नया तरीका निकाला है. वे गांजे की तस्करी कर रहे हैं और इससे मिलने वाले पैसों का इस्तेमाल अपने मूवमेंट को चलाने के लिए कर रहे हैं. ओडिशा से उत्तर प्रदेश के वाराणसी पहुंचाए जा रहे गांजे की खेप को नागपुर पुलिस ने जब्त किया था. इसके बाद इस मामले में चार गिरफ्तारी हुई हैं और कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं.
एक तरफ देश में नक्सलियों का खात्मा हो रहा है. दूसरी ओर नक्सली गांजा जैसे पदार्थ की तस्करी में सक्रिय हो रहे हैं और इसी के सहारे अपना मूवमेंट चला रहे हैं. इन पैसों से वे देश विरोधी गतविधियों को अंजाम देने में लगे हुए हैं. कुछ दिन पहले महाराष्ट्र की नागपुर ग्रामीण पुलिस ने एक कंटेनर पकड़ा था. इसमें करीब 500 किलोग्राम गांजा था.
मामले में कार्रवाई करते हुए अब तक पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मगर, जांच में जो खुलासा हुआ है, उसको देख पुलिस भी चकरा गई है. गांजे के इस रैकेट में नक्सली एंगल सामने आया है. गांजे की तस्करी के बाद उससे मिले पैसों से नक्सलियों को फंडिंग की जा रही थी.
यह भी पढ़ें- Nagpur: लव अफेयर में दो हिस्ट्रीशीटर का मर्डर... गर्लफ्रेंड ने ब्रेकअप कर दूसरे लड़के से कर ली थी दोस्ती
रैकेट के मुख्य सप्लायर को किया गया गिरफ्तार
यह भी पता चला है कि उड़ीसा के नक्सली ग्रस्त इलाके सेमिलीगुडा से इस रैकेट के मुख्य सप्लायर भीमसेन बांगी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि गांजे की तस्करी ओडिशा से उत्तर प्रदेश वाया नागपुर की जा रही थी.
वाराणसी का डीलर भी आया पुलिस की गिरफ्त में

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.






