
ओडिशा रेल हादसे के चश्मदीदों ने बताया- क्षत विक्षत लाशों का दहला देने वाला मंजर
AajTak
Odisha Train Accident: ओडिशा रेल हादसे में बाल-बाल बचे यात्रियों ने एक्सीडेंट का आंखों देखा मंजर बयां किया है. बता दें, बालासोर में शुक्रवार शाम को हुए इस भीषण रेल हादसे में अब तक 280 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि, 900 यात्री इस हादसे में घायल हुए हैं.
किसी के हाथ नहीं थे, तो किसी के पैर नहीं थे. किसी का चेहरा ही बुरी तरह कट चुका था... ये शब्द हैं ओडिशा ट्रेन हादसे का शिकार हुए एक यात्री के. उन्होंने शुक्रवार शाम को बालासोर में हुए भीषण रेल हादसे का आंखों देखा मंजर बयां किया है. इसी के साथ हादसे में बाल-बाल बचे अन्य यात्रियों ने भी बताया कि हादसे के वक्त कैसा दृश्य था.
बता दें, ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार शाम को हावड़ा-बंगलुरु ट्रेन के कई कोच पटरी से उतरे और दूसरे ट्रैक पर शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस से टकरा गए. इसके बाद कोरोमंडल ट्रेन के कोच भी बेपटरी हो गए और बगल से गुजर रही मालगाड़ी से टकरा गए. इस भीषण रेल हादसे में अब तक 280 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि, 900 यात्री इस हादसे में घायल हुए हैं.
हादसे में बाल-बाल बचे कुछ यात्रियों ने एक न्यूज एजेंसी से हादसे का आंखों देखा मंजर बयां किया है. एक यात्री ने बताया कि आरक्षित श्रेणी के बावजूद कोच में लोग भरे हुए थे. ट्रेन पलटी, उस वक्त मैं सो रहा था. अचानक झटका लगा, आंख खुली तो मेरे ऊपर कम से कम 15 लोग आ गिरे. मैं किसी तरह जान बचाकर बाहर निकला, तो देखा कि किसी के हाथ नहीं, किसी के पैर नहीं और किसी-किसी का चेहरा तो बुरी तरह बिगड़ चुका था.
यात्री ने आगे बताया, ''मुझे कई जगह चोट लगीं, पर भगवान का शुक्र है कि जान बच गई.'' वहीं, एक अन्य यात्री गोविंदा मंडल ने बताया कि हमें लगा, अब हम बच नहीं पाएंगे. किसी तरह कुछ यात्रियों ने बोगी की खिड़कियां तोड़ीं, तब जाकर हम बाहर निकल पाए.
वहीं, एक घायल यात्री ने हादसे का जिक्र करते हुए बताया कि शाम 6:55 के आसपास जोर की आवाज आई और फिर ट्रेन पलट गई. तब पता चला कि ट्रेन हादसा हुआ है. हादसे में बहुत लोग घायल हुए हैं. तो कई लोग मारे गए हैं. एंबुलेंस और बचाव कर्मी तुरंत आ गए थे. जिस कारण हम लोगों को समय पर अस्पताल पहुंचाया गया.
एक अन्य यात्री ने बताया, बोगियों और डिब्बों के शौचालयों में फंसे लोगों को निकालने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल किया गया. घटनास्थल के कुछ दृश्य तो बयान करने लायक ही नहीं हैं. उन्होंने कहा कि मैं इस हादसे को जिंदगी में कभी याद नहीं करना चाहूंगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










