
ऑस्ट्रेलिया में चीन से आने वाले यात्रियों का नहीं होगा कोरोना टेस्ट, PM बोले- नियमों में कोई बदलाव नहीं
AajTak
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने कहा कि चीन से आने वाले यात्रियों के लिए नियमों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है. उन्होंने कहा कि हम इसको लेकर हेल्थ एक्सपर्ट्स से उचित सलाह लेंगे. फिलहाल यात्रा को लेकर किसी भी तरह का बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन हम स्थिति पर निगरानी किए हुए हैं.
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस ने कहा कि चीन से आने वाले यात्रियों के लिए नियमों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है. ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने कहा कि कोविड-19 टेस्टिंग की जरूरत के बावजूद, चीन से आने वाले यात्रियों को देश में आने की अनुमति देने के अपने नियमों में ऑस्ट्रेलिया किसी तरह का बदलाव नहीं कर रहा है.
ऑस्ट्रेलिया के पीएम ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम इसको लेकर हेल्थ एक्सपर्ट्स से उचित सलाह लेंगे. फिलहाल यात्रा को लेकर किसी भी तरह का बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन हम स्थिति पर निगरानी किए हुए हैं. दरअसल चीन में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए सख्त उपायों में ढील दी है. इसलिए अमेरिका, भारत और जापान ने चीन से आने वाले यात्रियों को कोविड टेस्ट अनिवार्य कर दिया है.
कोविड के दौरान खराब हुए थे रिश्ते
कोविड-19 जब दुनियाभर में फैलना शुरू हुआ था, उसके बाद दोनों देशों के बीच संबंध खराब हो गए थे. साल 2020 में चीन ने कई प्रमुख ऑस्ट्रेलियाई निर्यातों पर व्यापार प्रतिबंध भी लगा दिए थे. हालांकि अब ऑस्ट्रेलिया और चीन ने राजनयिक वार्ता फिर से शुरू की है.
विदेश मंत्री ने की चीन की यात्रा
इस महीने ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग 2019 के बाद से चीन का दौरा करने वाले देश के पहले सरकारी मंत्री बने. मीडिया के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया के व्यापार मंत्री डॉन फैरेल की 2023 की शुरुआत में चीन की यात्रा करने की योजना है. वहीं ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री से जब पूछा कि क्या वह चीन जाने की योजना बना रहे हैं तो उन्होंने कहा कि नवंबर में इंडोनेशिया में जी20 शिखर सम्मेलन में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ उनकी "बहुत सकारात्मक" मीटिंग हुई थी, लेकिन हम यात्रा के संबंध में प्रतीक्षा करेंगे. फिलहाल ऐसी कोई योजना नहीं है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







