
'ऑस्ट्रेलियाई हीरो ने बचाईं 41 जान...', उत्तरकाशी में मजदूरों के सफल रेस्क्यू पर क्या बोला ऑस्ट्रेलियाई मीडिया
AajTak
उत्तरकाशी की सिल्क्यारा सुरंग में फंसे सभी 41 मजदूरों को 17 दिन की कड़ी मशक्कत के बाद कल यानी मंगलवार की रात को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. मजदूरों को सुरंग से बाहर निकालने में ऑस्ट्रेलियाई एक्सपर्ट्स अर्नोल्ड डिक्स ने बड़ी भूमिका निभाई है. डिक्स के सफल रेस्क्यू ऑपरेशन को ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने भी जगह दी है.
उत्तराखंड के उत्तरकाशी सिल्कयारा टनल में फंसे 41 मजदूरों को कल यानी मंगलवार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. सभी 41 मजदूर पिछले 17 दिनों से सुरंग में फंसे हुए थे. मजदूरों के सफल रेस्क्यू में इंटरनेशनल टनलिंग एंड अंडरग्राउंड स्पेस एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रोफेसर ऑरनॉल्ड डिक्स ने अहम भूमिका निभाई. डिक्स ऑस्ट्रेलिया के रहने वाले हैं.
टनल में फंसे सभी मजदूरों को मंगलवार देर रात पाइप के जरिए सुरक्षित बाहर निकाला गया. भारत के साथ-साथ विदेशों में भी इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन की तारीफ की जा रही है. रेस्क्यू में अहम भूमिका निभाने वाले डिक्स के देश यानी ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने भी इस खबर को प्रमुखता से जगह दी है.
ऑस्ट्रेलियाई ऑरनॉल्ड डिक्स बने नायक
ऑस्ट्रेलियाई अखबार 'द क्रॉनिकल' ने इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर हेडिंग दी है- 'फादर क्रिसमस इन द टनलः ऑस्ट्रियाई रेस्क्यूर बने नायक.'
वेबसाइट ने आगे लिखा है, "दो सप्ताह से ज्यादा समय से एक सुरंग में फंसे रहे 41 भारतीय मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया है. इस ऑपरेशन को लीड करने वाले मेलबर्न के सुरंग विशेषज्ञ ऑरनॉल्ड डिक्स को इसका हीरो माना जा रहा है."
प्रोफेसर ऑरनॉल्ड डिक्स ऑस्ट्रेलियाई शहर मेलबर्न के रहने वाले हैं. उत्तरकाशी में टनल ढह जाने के बाद बचाव अभियान का नेतृत्व करने के लिए प्रोफेसर अर्नोल्ड डिक्स को भारत बुलाया गया था.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










