
ऑस्ट्रिया के स्कूल में भीषण गोलीबारी, हमलावर छात्र समेत 11 लोगों की मौत! क्या थी वजह?
AajTak
ऑस्ट्रिया की एक स्कूल में भीषण गोलीबारी की खबरें हैं. हमले में 11 लोगों के मारे जाने की खबर है जिसमें संदिग्ध हमलावर भी शामिल है.
ऑस्ट्रिया के एक स्कूल में गोलीबारी की एक घटना में 11 लोगों की मौत हो गई है. ऑस्ट्रियाई ब्रॉडकास्टर ओआरएफ ने गृह मंत्रालय के हवाले से बताया कि मंगलवार को दक्षिण-पूर्वी ऑस्ट्रिया के ग्राज शहर में एक स्कूल में हुई गोलीबारी में कई लोगों की मौत हो गई, जिसमें संदिग्ध हमलावर भी शामिल है.
शूटर कथित तौर पर एक छात्र है जिसने स्कूल के दो कक्षाओं में गोलियां चलाईं. बाद में वो खुद शौचालय में मृत अवस्था में पाया गया.
इस गोलीबारी के पीछे हमलावर का मकसद क्या था, यह पूरी तरह साफ नहीं हो पाया है लेकिन संभवतः बुलिंग की वजह से हमला हो सकता है. घटना से जुड़े कई वीडियो फुटेज सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे हैं.
ऑस्ट्रियाई पुलिस का कहना है कि स्कूल से गोलीबारी की आवाजें आने के बाद सुबह 10 बजे से ही पुलिस शहर में बड़ा ऑपरेशन चला रही है. ऑस्ट्रियाई ब्रॉडकास्टर के मुताबिक, शूटिंग में कुछ छात्र और शिक्षक बुरी तरह घायल भी हुए हैं. सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल है जिसमें स्कूल के बाहर पुलिस की तैनाती दिख रही है. एक वीडियो में हमले के प्रभावितों को हेलिकॉप्टर से ले जाया जा रहा है.
ऑस्ट्रिया की पुलिस के मुताबिक, जिस इलाके में हमले से प्रभावित सेकेंड्री स्कूल स्थित है, वहां ऑपरेशन चलाया जा रहा है. स्कूल बिल्डिंग की तलाशी ली गई है और पूरे स्कूल की घेराबंदी कर दी गई है.
Krone अखबार के मुताबिक, एक महिला शिक्षक के पति ने बताया कि जब गोलीबारी हो रही थी तब उनकी पत्नी अपने छात्रों के साथ क्लास में थी और उन्होंने कई गोलियां चलने की आवाजें सुनीं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









