
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड UCC के खिलाफ, लॉ कमीशन को सौंपा जवाब
AajTak
यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) पर लॉ कमीशन ने सभी पक्षों से राय मांगी थी. इसपर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) ने अपना जवाब भेज दिया है. AIMPLB ने UCC का विरोध किया है.
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) पर अपनी राय लॉ कमीशन को भेज दी है. इसमें AIMPLB ने UCC का विरोध किया है. बता दें कि लॉ कमीशन ने 14 जून को नोटिस जारी करके UCC पर सभी पक्षों के विचार और सुझाव मांगे थे. इसपर ही मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने अपनी राय भेज दी है.
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने कहा है कि इतने अहम मुद्दे पर नोटिस में कही गई बातें अस्पष्ट और बहुत सामान्य हैं. आगे कहा गया कि इतने बड़े मसले UCC पर सुझावों की शर्तें गायब हैं. ऐसा लगता है कि इतना बड़ा मुद्दा सिर्फ जनमत संग्रह कराने के लिए इसे सार्वजनिक डोमेन में जारी किया गया है. अपने जवाब में मुस्लिम लॉ बोर्ड ने संविधान में मिले अधिकारों का हवाला दिया है.
यूसीसी के मसौदे को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने लखनऊ में बुधवार को बैठक की थी. इसके बाद इसका ड्राफ्ट तैयार किया गया और लॉ कमीशन को सौंपा गया. ये बैठक करीब तीन घंटे चली. AIMPLB ने इसके बाद तय किया कि वह UCC का विरोध करेगा और लोगों से भी इसका विरोध करने की अपील करेगा.
बोर्ड के सदस्य मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने कहा कि यूसीसी के मसले पर जो चर्चा हुई उसमें आपत्तियों के तमाम बिंदुओं पर बात हुई है. इसे लेकर एक लिंक भी जारी किया गया है और आम लोगों से इसका विरोध करने की बात कही गई है.
फिरंगी महली ने आगे कहा कि ये बात हम पहले भी कर चुके हैं कि यूसीसी के प्रावधान पर्सनल लॉ बोर्ड और शरीयत के कानून के तहत नहीं हैं ऐसे में इसका विरोध जायज है. उन्होंने कहा कि पर्सनल लॉ बोर्ड शरीयत पर आधारित है इसलिए कोई भी मुसलमान उसमें किसी भी तरीके के बदलाव को मंजूर नहीं करेगा.
आ चुके हैं 19 लाख से ज्यादा सुझाव UCC का मसौदा अभी तैयार नहीं हुआ है. इसको लेकर लॉ कमीशन ने सुझाव मांगे हुए हैं. इसपर अब तक 19 लाख से ज्यादा सुझाव आ चुके हैं. कई पार्टियां भी UCC का विरोध कर रही हैं. कांग्रेस ने इसपर आपत्ति जताई है. इसके अलावा आदिवासी समाज को UCC के दायरे से दूर रखने की मांग हुई है. वहीं अकाली दल ने सिखों के लिए पर्सनल लॉ बोर्ड की मांग उठा दी है.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







