
ऑर्गन डोनर्स के लिए ओडिशा के मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान, 'मिलेगा राजकीय सम्मान'
AajTak
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि अंग दान करने वाले लोगों का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा. इससे समाज में अंग दान की अहमियत को लेकर जागरूकता पैदा होगी.
ओडिशा (Odisha) के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (Naveen Patnaik) ने गुरुवार को बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि ऑर्गन डोनर्स का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा. मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने एक बयान में कहा कि सरकार की इस पहल का उद्देश्य ऑर्गन डोनर्स के द्वारा दूसरों की जिंदगी बचाने के लिए किए गए साहस और बलिदान को सम्मान देना है.
सीएम पटनायक ने कहा, 'ऑर्गन डोनर्स को सम्मानित करने से समाज में अंग दान की अहमियत के बारे में जागरूकता पैदा होगी और ज्यादा लोग आगे आने के लिए प्रेरित होंगे. अंग दान एक महान कार्य है. जो लोग अंग दान करने का साहसी फैसला लेते हैं, वो कई लोगों की जिंदगी बचाने में अहम रोल अदा करते हैं.'
मुख्यमंत्री ने आगे कहा, 'ओडिशा सरकार ने पहले ही साल 2019 में राज्य अंग और ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (State Organ & Tissues Transplant Organization- SOTTO) की स्थापना की है. सरकार ने 2020 में ऑर्गन डोनर्स के लिए 'सूरज अवार्ड' की भी स्थापना की थी.'
कैसे हुई थी 'सूरज अवार्ड' की स्थापना? ओडिशा के गंजम जिले के भंजनगर में सूरज नाम के युवक की सड़क दुर्घटना हो गई थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसको ब्रेन डेड घोषित कर दिया. इसके बाद राज्य सरकार ने 'सूरज अवार्ड' की स्थापना की. सरकार के फैसले के बाद युवक के रिश्तेदारों ने उसके अंगों को दान करने का फैसला किया. उनके इस फैसले से छह लोगों की जान बचाने में मदद मिली थी. सरकार अंग दान करने वाले परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपये भी देती है.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.






