
ऑफिस में मुस्कुराएं... वर्ना लगेगा जुर्माना! यहां के सरकारी कर्मचारियों को आदेश
AajTak
Smile Policy For Government Employees: आदेश में सरकारी कर्मचारियों को साफ कहा गया है कि जो इस आदेश को नहीं मानेगा, उसकी 6 महीने की सैलरी काटी जा सकती है. इतना ही नहीं उन्हें नौकरी से सस्पेंड भी किया जा सकता है.
जीवन में हंसते-मुस्कुराते रहना चाहिए, फिर चाहे आप दफ्तर में हों या घर पर. हालांकि, अभी तक इसे कानून नहीं बनाया गया था. लेकिन हाल ही में एक आदेश पारित हुआ है, जिसके मुताबिक सरकारी कर्मचारियों (Government Employees) को दफ्तर में मुस्कुराने (Smile) का आदेश दिया गया है. साथ ही यह भी कहा गया है कि नहीं मुस्कुराने पर जुर्माना लगाया जाएगा.
दरअसल, इस आदेश को फिलिपीन्स (Philippines) के एक मेयर (Mayor) ने स्थानीय स्तर पर पारित किया है. आदेश में कहा गया है कि सरकारी कर्मचारियों को दफ्तर में मुस्कुराते हुए काम करना होगा. ऐसा नहीं करने वालों पर जुर्माना लग सकता है.
6 महीने की सैलरी काटी जा सकती है
उन्होंने कर्मचारियों को साफ कहा है कि जो इस आदेश को नहीं मानेगा, उसकी 6 महीने की सैलरी काटी जा सकती है. कर्मचारी नौकरी से सस्पेंड भी किए जा सकते हैं.
New Straits Times की रिपोर्ट के अनुसार, मेयर एरिस्टोटल अगूरी की इस पॉलिसी का नाम Smile Policy है, जिसके तहत सरकारी कर्मचारियों को मु्स्कुराते रहने का आदेश दिया गया है. मेयर स्थानीय सरकार के स्तर पर सेवाओं में सुधार करना चाहते हैं. मेयर चाहते हैं कि जब लोग अपने काम के लिए दफ्तरों में आएं तो उन्हें खुशनुमा माहौल मिल सके.
मेयर एरिस्टोटल अगूरी सरकारी कर्मचारियों के रवैए में बदलाव चाहते हैं. उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर मिल रही शिकायतों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. एरिस्टोटल अगूरी ने इसी महीने Luzon आइलैंड के क्यूजॉन प्रांत के मूलाने टाउन में कार्यभार संभाला है. जिसके कुछ ही दिन बाद वो Smile Policy लेकर आए हैं.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.












