
ऑपरेशन सिंदूर पर पाकिस्तान का कुबूलनामा, PM शहबाज ने माना भारत के हमले में नूरखान एयरबेस समेत कई ठिकाने हुए तबाह
AajTak
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह पाकिस्तानी सेना के बड़े अधिकारियों और सरकार के अन्य लोगों के सामने कुबूल कर रहे हैं कि भारत ने नूर खान एयरबेस पर सटीक हमला किया था.
'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता को पाकिस्तान ने स्वीकार कर लिया है. पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शऱीफ ने कुबूल किया है भारत के जवाबी हमले में उनके कई एयरबेस तबाह हो गए हैं, खास तौर पर नूरखान एयरबेस. पाकिस्तान का यह कबूलनामा अब दुनिया के सामने है.
यह वही पाकिस्तान है जो कल तक ये कह रहा था कि कुछ हुआ ही नहीं है और अपने लोगों को बेवकूफ बनाकर जीत का जश्न मना रहा था.अब वही कह रहा है कि नुकसान हो गया है.
वीडियो आया सामने
शहबाज शरीफ का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है. इस में वह कहते हैं, '9 और 10 तारीख की दरमियानी रात के करीब ढाई बजे सिपासलाहर जनरल असिम मुनीर ने मुझे सिक्योर फोन पर मुझे बताया कि वजीरे-आजम साहब हिंदुस्तान ने अपने बैलेस्टिक मिसाइल अभी लॉन्च किए हैं जिनमें से एक नूरखान एयरबेस पर गिरा है और कुछ दूसरे इलाकों में भी गिरे हैं... हमारी वायुसेना ने अपने देश को बचाने के लिए स्वदेशी तकनीक का इस्तेमाल किया और उन्होंने चीनी लड़ाकू विमानों पर आधुनिक गैजेट और तकनीक का भी इस्तेमाल किया.'
सबसे अहम एय़रबेस है नूरखान
आपको बता दें कि नूर खान कोई साधारण एयरबेस नहीं है. यह पाकिस्तान के VVIP और हाई लेवल मिलिट्री एविएशन का सेंटर है. इस्लामाबाद से इसकी निकटता और इसका डबल रोल एयरबेस को पाकिस्तान के सबसे संवेदनशील हवाई ठिकानों में से एक बनाती है. अब तक हमलों के बाद उपलब्ध सभी सैटेलाइट तस्वीरों से यह बात जाहिर होती है कि भारतीय वायुसेना ने पूरी सटीकता के साथ हमला किया था और किसी भी जगह पर कोई भी टारगेट चूकता हुआ नहीं दिखाई देता है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध को तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं. अमेरिका और इजरायल ईरान को नेस्तनाबूद करने के बयान जारी कर रहे हैं. वहीं, ईरान और आक्रामक होकर अमेरिकी बेसों पर हमले कर रहा है. उसने 4000 किलोमीटर दूर अमेरिका और ब्रिटेन के डिएगो गार्सिया पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं. देखें युद्धभूमि से 'वॉर रूम'.

ईरान जंग के बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' का पूरी दुनिया में चर्चा है. ये एजेंसी दुश्मन के देश में घुसकर उसकी सोच, ताकत और भविष्य को खत्म कर देती है. ईरान युद्ध में पहली मिसाइल फायर होने से काफी पहले सी 'मोसाद' ने इसकी तैयारी रच ली थी. आखिर 'मोसाद' कितना अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय है? देखें ये शो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.









