
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने जितना बताया पाकिस्तान को उससे ज्यादा नुकसान, डोजियर में खुद कुबूला
AajTak
भारत की सैन्य कार्रवाई को लेकर इस डोजियर में पाकिस्तान ने माना है कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कई स्थानों को निशाना बनाया, जिसमें मुरीदके, बहावलपुर और मुजफ्फराबाद शामिल हैं और पाकिस्तान की सीमा में 100 से अधिक ड्रोन भी भेजे. डोजियर में कुछ इलाके ऐसे हैं जिनपर हमले की बात भारतीय सेना की तरफ से भी नहीं बताया गई थी और अब पाकिस्तान ने खुद यह बात कुबूली है.
भारत के ऑपरेशन सिंदूर के जवाब में पाकिस्तान की ओर से भी एक सैन्य ऑपरेशन चलाया गया था, जिसे 'बुनयान अल मरसूस' नाम दिया गया था. भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के 11 एयरबेस तबाह हो गए और उसे भारी नुकसान उठाना पड़ा. बावजूद इसके पाकिस्तान ने एक ऑफिशियल डोजियर में ऑपरेशन बुनयान अल मरसूस को ऐतिहासिक तौर पर सफल बताया गया है. इसके अलावा उन ठिकानों की लिस्ट भी जारी की है, जिन्हें भारतीय सेना ने निशाना बनाया था.
डोजियर से खुली PAK की पोल
पाकिस्तान के इस डोजियर से उसकी ही पोल खुल चुकी है, क्योंकि इस लिस्ट में कुछ इलाके तो ऐसे हैं जहां हमले की बात भारतीय सेना की ओर से भी नहीं बताई गई थी, लेकिन लिस्ट में पाकिस्तान ने खुद स्वीकारा है किन-किन ठिकानों पर हमले किए गए थे. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी अड्डे और 11 एयरबेस तबाह कर दिए थे. लेकिन पाकिस्तान के ऑफिशियल डोजियर में भारत की तरफ से बताए गए से भी ज्यादा इलाकों में हमले की बात कुबूल की गई है.
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान पर कितना गहरा घाव? एयरबेस पर भारतीय मिसाइल स्ट्राइक की क्लियर पिक्चर
सूत्रों के अनुसार, डोजियर में ऑपरेशन बुनयान अल मरसूस से जुड़े फैक्ट, सैटेलाइट इमेज और पहलगाम हमले पर अंतरराष्ट्रीय मीडिया में छपी रिपोर्ट्स शामिल हैं. डोजियर में दावा किया गया है कि भारतीय अधिकारियों ने पहलगाम में गोलीबारी की घटना के सिर्फ दस मिनट के भीतर, बिना किसी विश्वसनीय सबूत या जांच के, पाकिस्तान के खिलाफ जल्दबाजी में एफआईआर दर्ज कर दी. लेकिन सच यह है कि पहलगाम आतंकी हमले के तार सीधे तौर पर पाकिस्तान से जुड़े हैं.
भारत ने भेजे 100 से ज्यादा ड्रोन

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.









