
ऑनलाइन ऐप पर दोस्ती, मुलाकात फिर कार में... लूट को अंजाम देता था गिरोह
AajTak
गुरुग्राम पुलिस की डीएलएफ क्राइम यूनिट ने ऑनलाइन ऐप पर दोस्ती कर लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. गिरोह के 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. यह गैंग दिल्ली में भी एक वारदात को अंजाम दे चुका है. इस मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर तिहाड़ जेल भेजा था.
हरियाणा में गुरुग्राम पुलिस की डीएलएफ क्राइम यूनिट ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो लोगों से ऑनलाइन ऐप पर दोस्ती करते थे. फिर लूटपाट की वारदात को अंजाम देते थे. गिरोह के 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. यह गैंग दिल्ली में भी इस तरह की एक वारदात को अंजाम दे चुका है. दिल्ली पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर तिहाड़ जेल भेजा था.
एसीपी क्राइम वरुण दहिया के मुताबिक, 4 सितंबर को एक शख्स ने गुरुग्राम के थाना सेक्टर- 29 में शिकायत दी कि उसने ऑनलाइन ऐप से एक युवक से बात की. युवक दोस्त बन गया. उसने खाना खाने के लिए उसे सेक्टर-29 मार्केट बुलाया. खाना खाकर जब कार में सवार होकर चले तो थोड़ी दूर पर उसने कार रोक दी.
'कपड़े उतरवाकर बनाया वीडियो'
इसके बाद पेशाब करने के बहाने बाहर चला गया. तभी 3-4 लोग मास्क पहनकर आए और मारपीट शुरू कर दी. फिर गाड़ी की पिछली सीट पर डालकर कपड़े उतार दिए. उसका मोबाइल और पर्स छीन लिया. इसके बाद वे लोग डेबिट कार्ड का पिन मांगने लगे और बिना कपड़ों के वीडियो भी बनाया. इसी दौरान पुलिस की गाड़ी का सायरन सुनकर वो सभी भागे.
पुलिस की गाड़ी ने पीछा किया तो तीन युवक गाड़ी से बाहर कूद गए. इस दौरान कार का एक्सीडेंट हो गया. कार चलाने वाला शख्स भी वहां से भाग गया. जब उसने नेट बैंकिंग से अपना अकाउंट देखा तो उसमें 95 हजार रुपये कम थे. इस शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-29 में मामला दर्ज किया गया और जांच हुई.
डीएलएफ क्राइम ब्रांच को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







