
ऑटो रिक्शा ड्राइवर बना करोड़पति, ऑनलाइन गेमिंग ऐप ने बदल दी किस्मत
AajTak
'देने वाला जब भी देता, देता छप्पड़ फाड़ के' ये कहावत बिहार के पूर्णिया में रहने वाले युवक के लिए सच साबित हुई. ऑटो रिक्शा चलाकर परिवार चलाने वाला युवक ऑनलाइन गेमिंग ऐप में 80 रुपये लगाकर करोड़पति बन गया है. किस्मत ने उसे चंद घंटों में फर्श से अर्श तक पहुंचा दिया. उसके घर में जश्न का माहौल है.
ऑनलाइन गेमिंग ऐप ने बिहार के एक युवक की किस्मत बदल दी. युवक ऑटो रिक्शा चलाकर अपना और परिवार का भरण-पोषण करता था. मगर, किस्मत ने ऐसी करवट बदली कि वो करोड़पति हो गया. इससे परिवार के लोग खुशी से झूम उठे. युवक ने ये भी बताया है कि अब वो इस पैसे से क्या-क्या करेगा.
दरअसल, पूर्णिया में डगरूआ प्रखंड के बेलगछछी कनहरीया गांव का मोहम्मद नौशाद कल तक ऑटो रिक्शा चलाकर गुजर बसर करता था. इसी कमाई से कुछ पैसे निकालकर वो ऑनलाइन गेमिंग ऐप में लगा देता था. ये सिलसिला कई साल से चला आ रहा था. रोज वो पैसे लगाकर इसी उम्मीद में रहता था कि आज करोड़पति बन जाएगा. मगर, उसे हताशा ही हाथ लगती थी. इस खेल में अब तक वो 5 हजार से ज्यादा रुपये बर्बाद कर चुका था.
'जीत के पैसों का मैसेज देखकर खुशी से उछल पड़ा'
नौशाद का कहना है कि इस बार उसने गेमिंग ऐप में 80 रुपये लगाए और जीत गया. जब उसके अकाउंट में पैसे आए तो विश्वास ही नहीं हुआ. जीत के पैसों का मैसेज देखकर वो खुशी से उछल पड़ा. सबसे पहले उसने अपने अब्बा के सामने जीत कि खुशी जाहिर की. इसके बाद भाइयों को फोन करके बताया.
'...बचे पैसों से बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाएगा'
उसके सभी भाई पंजाब और दिल्ली में मजदूरी करते हैं. सभी को घर बुलाया है. सब मिलकर पक्का मकान बनवाएंगे. एक स्कॉर्पियो गाड़ी खरीदी है. घर बनने के बाद बचे पैसों से बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाएगा. हालांकि, इतना सब कुछ मिलने के बाद भी वो ऑटो रिक्शा ही चलाएगा. बताया कि वो ऑटो रिक्शा चलाकर दिन भर में 500 रुपये कमा लेता है. बता दें कि इन दिनों ऑनलाइन गेमिंग ऐप का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है. ज्यादातर युवा इसमें अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. हालांकि, इस तरह के मामलों में वित्तीय जोखिम की संभावनाएं रहती हैं.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







