
ऑक्सफोर्ड में भारत संग डिबेट से भागा पाकिस्तान, साई दीपक ने सबूतों संग किया एक्सपोज
AajTak
ऑक्सफोर्ड यूनियन में भारतीय टीम के साथ डिबेट से पाकिस्तानी टीम भाग खड़ी हुई. इसके बाद लंदन स्थित पाकिस्तान हाई कमीशन ने झूठ फैलाने की कोशिश कि भारतीय वक्ता डिबेट से हट गए. वकील जे साई दीपक ने ईमेल-ट्रेल और कॉल रिकॉर्ड्स दिखाकर साबित किया कि भारतीय टीम तैयार थी, लेकिन पाकिस्तानी टीम ही डरकर डिबेट से हट गई.
भारतीय अधिवक्ता जे. साई दीपक ने ब्रिटेन स्थित पाकिस्तान हाई कमीशन के उस झूठ को पूरी तरह बेनकाब कर दिया, जिसमें कहा गया था कि 27 नवंबर को ऑक्सफोर्ड यूनियन में 'India’s Policy Towards Pakistan is a Populist Strategy Sold as Security Policy' विषय पर होने वाली डिबेट से भारतीय वक्ता आखिरी मौके पर हट गए और पाकिस्तान को वॉकओवर मिल गया.
साई दीपक ने अपने एक्स हैंडल से किए गए सिलसिलेवार पोस्ट में सबूतों के साथ खुलासा किया कि पाकिस्तानी टीम ने अपने राष्ट्रीय चरित्र के मुताबिक युद्ध शुरू होने से पहले ही मैदान छोड़ दिया था. उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनियन के साथ अपनी ईमेल-चेन, कॉल रिकॉर्ड्स और टाइमलाइन पब्लिक की. मूल भारतीय वक्ताओं में पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल एम.एम. नरवणे, बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी और कांग्रेस नेता सचिन पायलट शामिल थे.
जनरल नरवणे और स्वामी के व्यस्त होने पर ऑक्सफोर्ड यूनियन ने सुहेल सेठ और प्रियंका चतुर्वेदी को कन्फर्म किया, लेकिन छोटे नोटिस पर वे भी नहीं आ सके. इसके बाद जे. साई दीपक ने मनु खजूरिया और पंडित सतीश शर्मा की नई टीम तैयार की और खुद लंदन पहुंच गए. डिनर से ठीक पहले ऑक्सफोर्ड यूनियन ने फोन करके उन्हें सूचित किया कि पाकिस्तानी टीम ब्रिटेन आई ही नहीं है. साई दीपक अपनी टीम के साथ ऑक्सफोर्ड में ही रुक गए.
हैरानी की बात यह कि बाद में पता चला कि पाकिस्तानी डेलीगेशन ब्रिटेन में मौजूद था और जॉर्ज स्ट्रीट स्थित ठीक उसी होटल में रुका था जहां भारतीय टीम को ठहरना था. साई दीपक ने खुला चैलेंज दिया, 'अगर पाकिस्तानी टीम के सदस्य अब भी ऑक्सफोर्ड में हैं तो आइए, इसी टॉपिक पर डिबेट करें. वे अपने देश के आतंकियों की तरह बच्चों (ऑक्सफोर्ड में पढ़ने वाले पाकिस्तानी छात्र) के पीछे छिपने की बजाय सामने आएं.' उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनियन के मौजूदा अध्यक्ष मूसा हर्राज (पाकिस्तान के रक्षा उत्पादन मंत्री मुहम्मद रजा हयात हर्राज के बेटे) पर भी तीखा हमला बोला.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







