
'ऐसा बयान कोई सिरफिरा ही दे सकता है', मणिशंकर अय्यर पर अशोक गहलोत का तीखा हमला
AajTak
कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने मणिशंकर अय्यर के राजीव गांधी को लेकर दिए बयान पर भी नाराजगी जताई और कहा कि यह बयान उनकी हताशा और फ्रस्ट्रेशन की पराकाष्ठा है. उन्होंने कहा कि इस तरह के गैर-जिम्मेदाराना बयान कांग्रेस पार्टी की विचारधारा के खिलाफ हैं और इससे पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचता है.
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने पार्टी के ही नेता मणिशंकर अय्यर के बयानों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. अशोक गहलोत ने कहा कि जिस तरह से मणिशंकर अय्यर ने पाकिस्तान को लेकर बयान दिया है, ऐसा बयान कोई सिरफिरा ही दे सकता है.
कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने मणिशंकर अय्यर के राजीव गांधी को लेकर दिए बयान पर भी नाराजगी जताई और कहा कि यह बयान उनकी हताशा और फ्रस्ट्रेशन की पराकाष्ठा है. उन्होंने कहा कि इस तरह के गैर-जिम्मेदाराना बयान कांग्रेस पार्टी की विचारधारा के खिलाफ हैं और इससे पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचता है.
बता दें कि मणिशंकर अय्यर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें उन्हें कहते सुना जा सकता है कि 'जब राजीव गांधी प्रधानमंत्री बने तो मैंने और कई अन्य लोगों ने इस पर सवाल उठाया था, क्योंकि वह एक एयरलाइन पायलट थे, यूनिवर्सिटी में दो बार फेल हुए थे, उन्हें प्रधानमंत्री कैसे बनाया जा सकता था.' हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो कब शूट किया गया था. शायद यह अय्यर के किसी हालिया इंटरव्यू का हो सकता है. वीडियो में मणिशंकर अय्यर कहते हैं कि 'जब राजीव गांधी प्रधानमंत्री बने, तो लोगों ने सोचा, दूसरों को छोड़ो... मैंने सोचा, वह एक एयरलाइन पायलट है, वह 2 बार फेल हो चुके हैं… मैंने उनके साथ कैम्ब्रिज में पढ़ाई की थी… वह वहां फेल हो गए, जहां पास होना बहुत आसान माना जाता है. कैम्ब्रिज में फर्स्ट डिवीजन आना फेल होने की तुलना में आसान है. क्योंकि यूनिवर्सिटी अपनी छवि को बरकरार रखने के लिए कोशिश करती है कि कम से कम सभी पास हो जाएं. इसके बाद उन्होंने इंपीरियल कॉलेज लंदन में दाखिला लिया, लेकिन वहां भी फेल हो गए. इसलिए, मुझे आश्चर्य हुआ कि ऐसा व्यक्ति प्रधानमंत्री कैसे बन सकता है.'

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.







