
ऐश्वर्या से लेकर दीपिका तक, जब एक्ट्रेस को मिली एक्टर से ज्यादा फीस
AajTak
बॉलीवुड में अक्सर ऐसी खबरें सुनने को मिलती हैं कि एक्टर्स को एक्ट्रेसेज के मुकाबले में ज्यादा रुपये दिए जाते है. कई बार एक्ट्रेस इस चीज को लेकर आवाज भी उठा चुकी हैं. हालांकि, इंडस्ट्री में कुछ मौके ऐसे भी आए जब एक्ट्रेसेज को एक्टर की तुलना में ज्यादा मोटी रकम मिली. इन एक्ट्रेसेज की लिस्ट में दीपिका पादुकोण, माधुरी दीक्षित, ऐश्वर्या राय जैसी एक्ट्रेसेज शामिल हैं.
बॉलीवुड में अक्सर ऐसी खबरें सुनने को मिलती हैं कि एक्टर्स को एक्ट्रेसेज के मुकाबले में ज्यादा रुपये दिए जाते है. कई बार एक्ट्रेस इस चीज को लेकर आवाज भी उठा चुकी हैं. हालांकि, इंडस्ट्री में कुछ मौके ऐसे भी आए जब एक्ट्रेसेज को एक्टर की तुलना में ज्यादा मोटी रकम मिली. इन एक्ट्रेसेज की लिस्ट में दीपिका पादुकोण, माधुरी दीक्षित, ऐश्वर्या राय जैसी एक्ट्रेसेज शामिल हैं. ऐश्वर्या-अभिषेक बच्चन ऐश्वर्या और अभिषेक रियल लाइफ कपल हैं. दोनों की केमिस्ट्री पर्दे पर भी देखने को मिली है. लेकिन ऐश्वर्या राय बच्चन को अभिषेक से ज्यादा पैसे मिले हैं. इस बारे में खुद उन्होंने बताया था. साल 2018 में एक इवेंट के दौरान अभिषेक बच्चन ने कहा था, 'मैंने मेरी पत्नी के साथ 9 फिल्मों में काम किया है. इनमें से आठ में उन्हें मुझसे ज्यादा पैसा दिया गया था. ये एक बिजनेस की बात है. अगर आप बेचने लायक कलाकार हैं तो आपको पैसा भी उसी हिसाब से मिलता है. आप नई एक्ट्रेस होने पर शाहरुख खान के बराबर पैसा नहीं मांग सकते.'
मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












