
'ऐश्वर्या राय ने खुद लोगों को सर्व किया था खाना', विशाल ददलानी ने शेयर किया किस्सा
AajTak
म्यूजिशियन विशाल ददलानी ने बताया कि एक बार ऐश्वर्या राय ने 30 लोगों में खुद खाना बांटा था. विशाल ददलानी, अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय दोनों ही टूर पर साथ गए थे. विशाल ने यह भी बताया कि ऐश्वर्या राय तभी खाना खाने बैठीं जब उन्होंने उन 30 लोगों को खाना परोस दिया.
म्यूजिशियन विशाल ददलानी ने बताया कि एक बार ऐश्वर्या राय ने लोगों में खुद खाना बांटा था. विशाल ददलानी, अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय दोनों ही टूर पर साथ गए थे. विशाल ने यह भी बताया कि ऐश्वर्या राय तभी खाना खाने बैठीं जब उन्होंने उन 30 लोगों को खाना परोस दिया. हाल ही में अभिषेक बच्चन और चित्रांगदा अपनी आने वाली फिल्म के प्रमोशन के लिए 'सारेगामापा' के सेट पर पहुंचे, तब विशाल ने यह वाक्या साझा किया.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












