
ऐश्वर्या की फिल्म Ponniyin Selvan की शूटिंग खत्म, इस दिन होगी रिलीज
AajTak
देश भर में लॉकडाउन से मिली ढील के बाद से ऐश्वर्या ने इस फिल्म की शूटिंग शुरू की थी और अब एक्ट्रेस ने फिल्म की शूटिंग खत्म भी कर दी है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया है. इसी के साथ उन्होंने ये भी बता दिया है कि फिल्म कब रिलीज होगी.
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन अब फिल्मों में कम नजर आती हैं मगर जब भी उनकी कोई फिल्म रिलीज होने वाली होती है उस दौरान जबरदस्त बज देखने को मिलता है. एक्ट्रेस पिछले कुछ समय से पोन्नियिन सेलवन फिल्म की शूटिंग में बिजी थी. देश भर में लॉकडाउन से मिली ढील के बाद से ऐश्वर्या ने इस फिल्म की शूटिंग शुरू की थी और अब एक्ट्रेस ने फिल्म की शूटिंग खत्म भी कर दी है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया है इसी के साथ उन्होंने ये भी बता दिया है कि फिल्म कब रिलीज होगी.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












