
ऐप फिल्टर्स पर फूटा गैब्रिएला का गुस्सा, बोलीं- नाक और लिप्स बदलना हानिकारक हो सकता है
AajTak
गैब्रिएला ने खुद की फोटो शेयर की, जिसमें फेस के आधे हिस्सा पर उन्होंने फिल्टर लगाया और आधे को नैचुरल रखा. गैब्रिएला ने लिखा, "यह बहुत जरूरी है. फिल्टर और बिना फिल्टर के साथ बहुत आसान होता है, लेकिन ध्यान रखिए आपको की लोग फॉलो कर रहे होते हैं. आपकी फिल्टर वाली फोटो को देखकर सोचते हैं कि आपकी स्किन कितनी अच्छी है.
मॉडल और डिजाइनर गैब्रिएला डिमिट्रियाडेस एक्टर अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड हैं. इन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक के बाद एक खई पोस्ट कर ऐप फिल्टर्स पर अपना गुस्सा निकाला है. गैब्रिएला का कहना है कि ये फिल्टर्स एक व्यक्ति के रंग-रूप को किस तरह बदल देता है, यह देखकर उन्हें हैरानी होती है. इसके साथ ही गैब्रिएला ने जानकारी दी है कि ज्यादातर लोग कॉस्मेटिक सर्जरी पर ध्यान दे रहे हैं, क्योंकि वे खुद को कैमरे में सुंदर और अच्छा नहीं पा रहे हैं.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












