
एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष से भारत में स्थापित करेंगे रेडिया संपर्क, छात्रों और ISRO साइंटिस्ट से करेंगे बात
AajTak
हैम रेडियो, जिसे आधिकारिक तौर पर एमेच्योर रेडियो के रूप में जाना जाता है, आम लोगों द्वारा संचालित एक नॉन-कमर्शियल रेडियो कम्युनिकेशन सर्विस है. इस रेडियो सर्विस को सरकार से लाइसेंस प्राप्त होता है. एक निश्चित रेडियो फ्रीक्वेंसी का उपयोग करके हैम ऑपरेटर दूर-दराज के शहरों, दूसरे देशों और यहां तक कि स्पेस में एस्ट्रोनॉट्स के साथ भी कम्युनिकेशन स्थापित कर सकते हैं.
एक्सिओम-4 मिशन (AXIOM-4 Mission) के तहत इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर गए भारतीय एस्ट्रोनॉट ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला एक बार फिर इतिहास रचने के लिए तैयार हैं. वह कर्नाटक में यूआर राव सैटेलाइट सेंटर (URSC) के साथ हैम रेडियो के जरिए कॉन्टैक्ट करेंगे और स्कूली छात्रों संग लाइव बातचीत करेंगे. इस कार्यक्रम का समन्वयन इसरो द्वारा किया जा रहा है और पूरे भारत से स्कूली छात्र इससे जुड़ेंगे. इसका मकसद स्पेस साइंस और स्पेस एक्सप्लोरेशन में करियर बनाने के लिए युवा पीढ़ी को प्रेरित करना है.
शुभांशु शुक्ला, इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर पहुंचने वाले पहले भारतीय और राकेश शर्मा के बाद अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय हैं. वर्तमान में वह 14 दिवसीय मिशन पर हैं, जहां वह अन्य एक्सिओम-4 क्रू मेम्बर्स के साथ साइंटिफिक एक्सपेरिमेंट और आउटरीच एक्टिविटी कर रहे हैं. इस हैम रेडियो सेशन के दौरान स्कूली छात्र और इंजीनियर शुभांशु शुक्ला के साथ लाइव बातचीत करेंगे, माइक्रो ग्रेविटी में रहने के दौरान आने वाली चुनौतियों और रिसर्च के बारे में सवाल पूछेंगे.
यह भी पढ़ें: 'आपसे बात करते वक्त मैंने अपने पैरों को बांध रखा है', शुभांशु शुक्ला ने PM मोदी से बताईं स्पेस की चुनौतियां
हैम रेडियो क्या होता है?
हैम रेडियो, जिसे आधिकारिक तौर पर एमेच्योर रेडियो के रूप में जाना जाता है, आम लोगों द्वारा संचालित एक नॉन-कमर्शियल रेडियो कम्युनिकेशन सर्विस है. इस रेडियो सर्विस को सरकार से लाइसेंस प्राप्त होता है. एक निश्चित रेडियो फ्रीक्वेंसी का उपयोग करके हैम ऑपरेटर दूर-दराज के शहरों, दूसरे देशों और यहां तक कि स्पेस में एस्ट्रोनॉट्स के साथ भी कम्युनिकेशन स्थापित कर सकते हैं. हैम रेडियो आपातकालीन स्थितियों के दौरान अपनी विश्वसनीयता के लिए प्रसिद्ध है, जब पारंपरिक नेटवर्क विफल हो जाते हैं. इस तरह के रेडियो वैश्विक मित्रता और वैज्ञानिक जिज्ञासा को बढ़ावा देने के लिए भी प्रसिद्ध हैं.
यह भी पढ़ें: शुभांशु शुक्ला के साथ अंतरिक्ष स्टेशन के अंदर दिखे बाकी 10 लोग कौन हैं? क्या करती है वहां परमानेंट टीम

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








