
एलॉन मस्क नहीं DOGE को लीड कर रही हैं ये लेडी, व्हाइट हाउस ने किया खुलासा
AajTak
ट्रंप प्रशासन ने इस महीने की शुरुआत में कोर्ट में कहा था कि DOGE में एलॉन मस्क को किसी तरह का अधिकार नहीं है. इसके बाद से प्रशासन पर विभाग की अगुवाई करने वाले शख्स के नाम उजागर करने का दबाव था.
अमेरिका में इस समय जो एक विभाग चर्चा में बना हुआ है. वह DOGE है. लेकिन अब व्हाइट हाउस ने खुलासा किया है कि DOGE की कमान एमी ग्लिसन (Amy Gleason) के हाथ में है.
ट्रंप प्रशासन ने इस महीने की शुरुआत में कोर्ट में कहा था कि DOGE में एलॉन मस्क को किसी तरह का अधिकार नहीं है. इसके बाद से प्रशासन पर विभाग की अगुवाई करने वाले शख्स के नाम उजागर करने का दबाव था.
व्हाइट हाउस ने कोर्ट में कहा था कि एलॉन मस्क व्हाइट हाउस के कर्मचारी और राष्ट्रपति ट्रंप के वरिष्ठ सलाहकार हैं. वह सरकार के विशेष कर्मचारी हैं जिन्हें किसी तरह का वेतन नहीं दिया जाता. इस तरह उनकी भूमिका अस्थाी है.
एमी ग्लिसन दरअसल डोनाल्ड ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान यूएस डिजिटल सर्विस की अधिकारी रह चुकी हैं. 20 जनवरी को ट्रंप की शपथ के बाद डिजिटल सर्विस विभाग का नाम बदलकर DOGE कर दिया गया और अब यह विभाग सरकारी खर्चों में कौटती के नाम पर कई बड़े फैसले ले रहा है.
व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने बताया कि ग्लिसन ने अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर भी काम किया है. हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है क्या इस भूमिका के लिए उन्हें केवल नामित किया गया है या फिर वह कुछ समय के लिए इस पद पर रहेंगी. उनकी लिंकडन प्रोफाइल के मिुताबिक, वह पिछले महीने से वरिष्ठ सलाहकार के तौर पर काम कर रही हैं.
क्या है DOGE?

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










