
एलॉन मस्क का बड़ा ऐलान, अब Twitter Blue सब्सक्राइबर्स अपलोड कर पाएंगे दो घंटे का वीडियो
AajTak
ट्विटर के मालिक एलॉन मस्क ने Twitter Blue सब्सक्राइबर्स के लिए बड़ा ऐलान किया है. मस्क ने ट्वीट कर बताया कि अब ट्विटर पर आठ जीबी तक का दो घंटे का वीडियो अपलोड किया जा सकेगा.
एलॉन मस्क ने जब से ट्विटर खरीदा है, तबसे इस प्लेटफॉर्म पर लगातार नए-नए फीचर्स लाए जा रहे हैं. कंपनी ने अपनी कई सुविधाओं को पेड कर दिया है. यूजर्स को अब अपने ट्विटर अकाउंट के लिए ब्लू टिक पाने के लिए भी चार्ज देना पड़ रहा है. इसके साथ ही Twitter Blue सब्सक्राइबर्स को कई सुविधाएं भी दी जा रही हैं. अब कंपनी ने उनके लिए एक और घोषणा की है.
एलॉन मस्क ने ऐलान किया है कि अब Twitter Blue सब्सक्राइबर्स दो घंटे की 8 जीबी तक की वीडियो क्लिप अपलोड कर सकेंगे. मस्क ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. Elon Musk ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर कहा, "Twitter Blue वेरिफाइड सबस्क्राइबर अब दो घंटे (8 GB) का वीडियो अपलोड कर सकते हैं." यानी इस सर्विस को पाने के लिए यूजर्स को Twitter Blue का सब्सक्रिप्शन लेना होगा. उसके बाद ही वो दो घंटे का लंबा वीडियो शेयर कर पाएंगे.
Twitter Blue Verified subscribers can now upload 2 hour videos (8GB)!
हाल ही में नए CEO की घोषणा हुई
हाल ही में मस्क ने Twitter के नए CEO की घोषणा भी की थी. उन्होंने लिंडा याकारिनो को Twitter का नया CEO बनाया है. माइक्रोब्लॉगिंग साइट की सीईओ बनने के बाद लिंडा ने अपना पहले ट्वीट में एलन मस्क को धन्यवाद दिया था. इसके अलावा कंपनी ने डायरेक्ट मैसेज फीचर को रोल आउट किया था. इसके जरिए यूजर अब ट्विटर पर सीधा मैसेज भेज सकेंगे और सभी मैसेज एन्क्रिप्टेड होंगे. यानी कि इन मैसेज को कोई भी डिकोड नहीं कर पाएगा.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



