
एलेक्स रॉड से पहले भी टूटी है जेनिफर लोपेज की सगाई, इस सुपरहीरो के साथ था रिश्ता
AajTak
जेनिफर और एलेक्स ने साल 2019 में सगाई की थी. इसके बाद दोनों शादी करने की तैयारी 2020 में कर रहे थे. हालांकि यह कोरोना की वजह से पोस्टपोन हो गई थी. अब दोनों के ऐलान के बाद साफ हो गया है कि शादी कभी नहीं होगी. वैसे ये पहले बार नहीं है जब जेनिफर लोपेज की सगाई टूटी हो.
हॉलीवुड एक्ट्रेस जेनिफर लोपेज अपने मंगेतर एलेक्स रॉड्रिगेज के साथ ब्रेकअप को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. महीनेभर से चल रही अफवाहों के बाद जेनिफर और एलेक्स ने अपने रिश्ते के खत्म होने की पुष्टि कर दी है. दोनों ने साथ में ई न्यूज के सामने बयान जारी किया है. बयान में जेनिफर लोपेज और एलेक्स रोड्रिगेज ने कहा, ''हमें समझ आ गया है कि हम दोस्त ही अच्छे हैं और आगे भी ऐसे ही रहना चाहते हैं. हम एक दूसरे को और एक दूसरे के बच्चों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं. हम अपने साथ में शुरू किए बिजनेस और प्रोजेक्ट्स को साथ में चलाएंगे और एक दूसरे को सपोर्ट करेंगे.''More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












