
एलियंस का आतंक? VIDEO में दिखे US नेवी शिप के पास मंडराते 14 UFO
AajTak
वैज्ञानिक जिन दूसरे ग्रहों से आने वाले प्राणियों यानि एलियन का दशकों से इंतजार कर रहे थे, वो समय क्या नजदीक आ गया है? क्या ये मेहमान पृथ्वी वालों से टेक्नोलॉजी में बहुत आगे हैं. क्या ये बेहद खतरनाक हैं?
वैज्ञानिक जिन दूसरे ग्रहों से आने वाले प्राणियों यानि एलियन का दशकों से इंतजार कर रहे थे, वो समय क्या नजदीक आ गया है? क्या ये मेहमान पृथ्वी वालों से टेक्नोलॉजी में बहुत आगे हैं. क्या ये बेहद खतरनाक हैं? कई ऐसे सवाल अब उठना लाजमी हो गए हैं, जब दो साल पहले का प्रशांत महासागर में रहस्यमयी यूएफओ को लेकर वीडियो जारी हुआ है. Daily Mail.com को खोजी फिल्ममेकर जेरेमी कोरबेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस वीडियो में यूएस नेवी की रडार में एक साथ 14 यूएफओ के कैप्चर किया गया. (फोटो-JeremyCorbell Twitter) इस महीने की शुरुआत में फिल्म निर्माता जेरेमी कोरबेल ने फुटेज जारी किया था, जिसमें समुद्र के ऊपर हवा में एक गोलाकार वस्तु तैरती दिखाई देती है, जिसे यूएफओ कहा जा रहा है. ऐसी ही रहस्यमयी वस्तु जुलाई 2019 में ओमाहा में अमेरिकी नौसेना के नाविकों द्वारा देखी गई थी. इसके बाद कोरबेल ने गुरुवार को इसी घटना का एक और वीडियो जारी किया, इस वीडियो क्लिप में ओमाहा पर नौसेनिकों द्वारा देखे जा रहे सैन्य रडार को दिखाया गया है. ( फोटो-Getty images)
अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










