
एलन मस्क चाँद पर बसाना चाहते हैं एक शहर, क्या है उनकी योजना?
BBC
दुनिया के सबसे अमीर शख़्स ने कहा है कि चाँद पर एक शहर “10 साल से भी कम समय में” बनाया जा सकता है. लेकिन क्या यह हक़ीक़त बन सकता है?
हाल ही में एलन मस्क ने अपनी एक योजना को सार्वजनिक किया था. इसके तहत 10 साल के अंदर-अंदर चंद्रमा पर एक "सेल्फ़ ग्रोइंग सिटी" (ख़ुद पर निर्भर शहर) बन जाएगी.
एक्स, टेस्ला और स्पेसएक्स के बॉस और दुनिया के सबसे अमीर शख़्स एलन मस्क ने एक्स पर हालिया पोस्ट में ये बात कही थी, जिसे चार करोड़ से अधिक बार देखा गया.
उन्होंने बताया था कि स्पेसएक्स ने मंगल पर शहर बनाने से अपना फ़ोकस हटाकर चंद्रमा पर केंद्रित कर दिया है.
लेकिन मस्क ने अपना मन क्यों बदला? और हमें चंद्रमा पर इस "सेल्फ़ ग्रोइंग सिटी" के बारे में क्या पता है?
बीबीसी हिंदी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
अभी तक इस सेल्फ़ ग्रोइंग सिटी के लिए ब्लूप्रिंट्स के साथ कोई औपचारिक या पूरी तरह से विस्तृत योजना पेश नहीं की गई है. हालांकि एक विज़न है जिसे मस्क ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया है.
